Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival»Basant

    आओ बसंत पंचमी का स्वागत करें !

    ShagunBy ShagunFebruary 10, 2021 Basant No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    बचपन में एक कहानी पढ़ी थी -शीत बसंत की है तो लोककथा। पता नहीं किसने लिखा था। पूर्वांचल में बहुत लोकप्रिय है। पहले बाजार में पुस्तक भी मिलती थी।बड़ी करुण कहानी है शीत बसंत बच्चों की। यह कथा सभी भाषाओं में थोड़े हेरफेर से मिलती है। शीत बड़ा है बसंत छोटा। मैंने पढ़ा नहीं अपने गाँव में सुनी थी यह कहानी।

    एक भाव आता था यही नाम क्यों ? अब सोचता हूँ क्या ऋतु से ही इसका कोई तादात्म्य है, निहितार्थ है । लोक कथायें बिना निहितार्थ नहीं होतीं ।

    बसंतपंचमी शीत के साथ ही आती है । उसका शैशव शीत के साथ बीतता है। बड़े होने पर शीत से दूर हो जाता है और भटक कर प्रचंड ताप ग्रीष्म में सहता है । तो क्या यह कथा लोक का प्रकृति प्रतीक है।

    जो भी हो बसंतपंचमी बसंत का जन्मदिन है। शीत कुहरे की चादर में बसंंत को लपेटे आता है और हम ठिठुरे सिकुड़े भी बसंत हो जाते हैं । शीत का भय समाप्त हो जाता है। हम डरते नहीं वैसे ही जैसे मँहगाई, बेरोजगारी भुखमरी से परेशान रहते जूझते बजट में कार टीवी पर राहत, रियलस्टेट में मकान पर छूट और आयकर में दस हजार की राहत हवाई यात्रा के टिकट में रियायत सुन उनकी खुशी बढ़ जाती है जिनकी कोई आय नहीं है। न्यूज़ चैनल पर सुनते हैं देश बदल गया, हम खुश । मँहगाई गरीबी गायब होगी, जहाँ होगी देश में नहीं है। बजट बसंत ही है आता है और हम लाख करोड गिनते सुनते हैं ।

    अब देश घर घर चूल्हा देखने तो जायेगा नहीं। बसंत भी घर घर कहाँ जाता है। आ गया यही बहुत है। बसंत मेरे घर आये या न आये हमें उसको लायक बनना होगा । हमें पीले फूल लाने होंगे पूजा करनी होगी। ऋतुराज है, राजा का स्वागत करना ही होगा।

    सोचता हूँ सरकारें भी तो बसंत ही हैं और गरीबी शीत ।

    बसंत आ गया! पड़े कुहरा, रहे धुंध , गिरे बर्फ बसंत है तो क्यों डर ? न मिले रोटी। गैस है रोशनी है मेले हैं नौकरियाँ तय हैं फिर भी सिसियाते हैं। ये शीत के मारे हैं । इन्हें इस बसंत में भी शीत लग रही है ।
    ये दकियानूस है अब भी नहीं सुधरते ।उनको चिंता है अभी भी बेरोजगारी मँहगाई की, भूख के पाले की।
    बसंतप्रेमी लोग धिक्कारते हैं बसंत आ गया ये डर रहा है ।जो नहीं डरते , उनसे डरते डरते मैं पूछता हूँ तुम्हारी शीत गयी, तुम सुखी हो ।वे कहते हैं गयी नहीं यार ।शीत तो है,पर करूँ क्या बसंत तो हर जगह कहता घूम रहा है मैं आ गया हूँ ।

    मैंने समझाया -बसंत बताया नहीं जाता महसूसा जाता है, महसूस हुआ ।
    वह बोला- “महसूसा तो नहीं क्योंकि कभी देखा ही नहीं ! हमारे लिए शीत हमेशा है। पर एक झूठ को सच मानने में बुराई क्या है। बसंत आये न आये ।क्योंकि आयेगा भी तो वहीं जहाँ कभी शीत भी नहीं गयी । ”

    यार बुरा न मानना हम लोगों के पास बसंत कभी नहीं आयेगा मानना ही पड़ेगा ।
    “चलो मान लेते है । ”

    मैंने माना तो नहीं पर मन को मार लिया दरवाजे पर खड़े आम के ठूँठ पेड़ की तरह जो हर साल बसंत की प्रतीक्षा करता है पर बौर कहाँ । पूछा -“तुम्हारे पास बसंत क्यो नहीं आता?”
    उस बूढ़े ठूँठ ने समझाया-” पहले पत हो फिर अपत होने का साहस । बसंत वहीं आता है । जिनके पास पत नहीं वे अपत क्या होंगे और अपत नहीं तो बसंत उनके लिए बस एक खबर है ।” – डॉ लक्ष्मी कान्त पाण्डेय

    Shagun

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading