लखनऊ 20 सितंबर 2021: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने महात्मा गाँधी की तुलना राखी सांवत से करके बापू का ही नहीं, उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि देने वाले नेता जी सुभाषचन्द्र बोस का भी अपमान है। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी का अपमान किया है। अपना नाम लिखवाकर दस लाख का सूट पहनने वाले नेता को अपना आदर्श मानने वाले कभी नहीं समझ सकते कि महात्मा गाँधी ने अपने वस्त्रों का त्याग करके इस देश के सबसे ग़रीब आदमी की वेशभूषा क्यों अपनायी थी।
श्री पांडेय ने कहा कि इस बयान के लिए श्री दीक्षित जी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें समझ लेना चाहिये कि बापू को दुनिया महात्मा गाँधी को शांतिदूत मानती है। सयुंक्त राष्ट्रसंघ बापू के जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मनाता है। अमेरिका उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दे रहा है। मार्टिन लूथर किंग से लेकर नेल्सन मंडेला तक महात्मा गाँधी को अपना आदर्श मानते रहे हैं। महात्मा गाँधी के विचार इस हिंसक समय में दुनिया बचाने का एकमात्र रास्ता है।
श्री पांडेय ने कहा कि महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारत ने आज़ादी की जैसी जंग लड़ी वो दुनिया के लिए मिसाल है, लेकिन अंग्रेजों की चाटुकारिता में जुटी संगठनों की विचारधारा हमेशा उनका विरोध करती रही। उन्हें जल्द से जल्द देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।







