Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हिन्दुस्तान के सभी नागरिक को बचाने के लिए देश में सम्पूर्ण #lockdown

    By March 24, 2020Updated:March 24, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 600

    कोरोना से बचाव की लक्ष्मण रेखा तय 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू से अगला कदम बढ़ा दिया है। अब लॉक डाउन इक्कीस दिन का होगा। यह देश के लिए कठिन समय है। यह इक्कीस दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी में कहा कि यह निर्णय परिवार के सदस्य के रूप में लिया जाएगा। भविष्य को बचाने के लिए प्रत्येक घर के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच दी गई है। नरेंद्र मोदी ने जनताक़र्फ्यू और सेवाकर्मियों के धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से बड़ा सन्देश दिया था। नरेंद्र मोदी ने कुछ हो दिन बाद दूसरी बार राष्ट्र को सम्बोधित किया। जनता कर्फ्यू ने संकट काल में देश की इकच्छाशक्ति देखने को मिली थी। कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प सामाजिक दूरी बनाए रखना है। सक्रमण का माध्यम तोड़ना ही पड़ेगा। यह केवल बीमार के लिए नहीं सभी के लिए है। कुछ लोगों की लापरवाही बड़ी संख्या में लोगो को मुसीबत में झोंक देगी।

    ऐसी लापरवाही जारी रही तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू को बहुत कारगर माना गया। अनेक देशों और वहां के वैज्ञानिकों ने इसकी प्रशंसा की थी। मोदी के आह्वान से प्रभावित होकर अनेक देशों ने ऐसा ही किया था। यह सामाजिक संपर्क से दूर रहने का सन्देश था। इसके लिए मोदी ने दो विशेष शब्दों का भी उल्लेख किया था। ये थे आत्मसंयम और कर्तव्य निर्वाह। आत्मसयंम का परिचय देते हुए सभी को घरों में रहना था, परिस्थितियों को देखते हुए यह कर्तव्य भी था। दूसरा कर्तव्य सभी सेवा कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करना था। ताली और थाली इसके माध्यम बने।

    बाइस मार्च को मोदी की अपील पर जबरदस्त अमल हुआ। जनता कर्फ्यू और थाली ताली नाद ने इतिहास रच दिया। लेकिन इसके मूलभाव को समझने में चूक हुई है। यह केवल चौबीस घण्टे का कर्तव्य पालन नहीं था। यह तो उसका प्रतीकात्मक प्रारंभ था। आत्म संयम व कर्तव्य पालन का निर्वाह कोरोना को परास्त करने तक चलना था। लेकिन बाद में देखा गया कि बड़ी संख्या में लोग बिना किसी अति आवश्यक कार्य के भी बाहर निकलने लगे। ऐसा लगा जैसे उनका आत्मसंयम जबाब देने लगा है। यह बात वर्तमान माहौल के लिए हानिप्रद थी।

     

    सरकार के साथ समाज को भी अपने दायित्व का निर्वाह कोरोना को परास्त करने तक करना होगा। मोदी इसी बात पर जोर देते रहे है। इसीलिए उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को सराहनीय बताया। उंन्होने इलेक्ट्रोनिक के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बात कही। मीडिया ने कोरोना को लेकर जारूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चैनलों के द्वारा वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पर सन्तोष व्यक्त किया। उंन्होने घबराहट बढ़ाने वाली अफवाहों के काउंटर और सोशल डिस्टैंसिंग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इसके पहले मोदी ने कारोबारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद किया था। इसमें कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    ##lockdown

    Keep Reading

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading