Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    क्या आप फंस गए गलत रिश्ते में?

    ShagunBy ShagunJune 23, 2020Updated:June 23, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 524

    गलत रिश्तों की टकराहट डाल सकती है आपको मुश्किल में

    कई बार आपके लिए ब्रेकअप की बात करना बड़ी समस्या होती है। जब आप रिश्ता तोड़ने की सोच रहे हों और आपका पार्टनर रिश्ते को निभाना चाहता हो तो ये और मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात कर सकते हैं। किसी के प्यार में होना और रिलेशनशिप में रहकर इसको निभाना दोनों अलग-अलग बाते हैं। आज के समय में आप जल्दी रिश्ते बनाते हैं, ऐसे में कई बार गलत रिश्ते में फंस जाने के चांसेस बहुत अधिक होते हैं।

    किसी भी कारण से अगर आप एक गलत रिश्ते में फंस गए हैं, तो आपके लिए अच्छा यही है कि आप जल्द से जल्द इस रिश्ते से बाहर हो जाएं। ऐसे में आपके लिए ब्रेकअप करना सबसे बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप रिश्ता तोड़ने की सोच रहे हों और

    आपका पार्टनर इस रिश्ते को निभाना चाह रहा हो, तो ब्रेकअप की बात करना सबसे मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात कर सकते हैं।

    ब्रेकअप के लिए इन तरीकों को अपनाएं-

    आप शांत होकर इसके बारे में बात करें

    जब आप इमोशनल होते हैं, तो आप अक्सर ऐसी बात या काम करने लगते हैं जिनका आपको बाद में पछतावा होता है। इसलिए जब आप ब्रेकअक की बात करें, तो आपके पास कोई और मुद्दा नहीं होना चाहिए और न ही किसी और बात की चिंता होनी चाहिए, ऐसे में आप शांति और ठंडे दिमाग से ब्रेकअप की बात करें। इसके साथ ही इस बात को करने में पूरा समय लें। वो इसलिए क्योंकि जो कुछ भी आप महसूस कर रहे हैं उसको सामने वाले को समझाने में समय लग सकता है। इसके अलावा कुछ भी बोलने से पहले सोचें और इस वक्त भावनाओं में न बहें। ऐसा करने से आपको खुद को शांत रखने में मदद मिलेगी और आप अपनी भावनाओं को अच्छे तरीके से पार्टनर के सामने रख पाएंगे।

    पार्टनर की भावनाओं का सम्मान कर मना करें

    अगर आपने अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया है, तो उनसे बात करते वक्त उसके प्रति आपके मन में जो सम्मान है उसको ध्यान में रखकर बात शुरू करें। उनकी सुविधा के अनुसार बात करने के समय के लिए उनसे पूछे। इससे हेल्दी बातचीत का माहौल बनेगा। इसके अलावा आप उनको बताएं कि आप उनके बारे में क्या पसंद करते हैं और क्या नहीं। फिर उन्हें अपनी बात बताएं कि सब कुछ होते हुए भी आप उनके साथ क्यों नहीं रहना चाहते हैं।

    उनको समझाएं अलग होना क्यों जरूरी है

    जब आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप की बात करते हैं. तो उस समय अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बताएं कि आप शांति से इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। आप नहीं चाहते कि इसका अंत बहुत बुरा हो। इसके लिए अगर आवश्यक हो तो किसी से मार्गदर्शन प्राप्त करें और संकट की इस घड़ी को दूर करें।

    अपने डर के बारे में खुलकर बात करें

    जब आप ब्रेकअप की बात अपने पार्टनर से कर रहे हैं, तो उनको अपने डर और भावनाओं के बारे में खुलकर बताएं। इससे आपको पूर्ण संतुष्टि मिलेगी। यह आपके मन के वजन को हल्का करने में मदद करेगा। ऐसे में आप अपनी भावनाओं के बारे में निष्पक्ष होकर बात करें। इसलिए आप सभी चीजों पर बात कर के अलग हों, ताकि बाद में आपको कोई भी बात परेशान न करे।

    पार्टनर के रिएक्शन लिए तैयार रहें

    आपको अपने रिश्ते को लेकर अपने पार्टनर की भावनाओं के बारे में भी सुनना चाहिए। आप दोनों ही इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। पार्टनर के रिएक्शन से आप एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो सकते हैं। यह आपको उनके आसपास रहने में सहजता महसूस कराएगा। इसके साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि सामने वाला इंसान आपके बारे में क्या सोच रहा है। ब्रेकअप में सबसे जरूरी ये है कि आपके रिश्ते का अंत गंदा और झगड़े से न हो। इससे भविष्य में आपको आगे बढ़ने में परेशानी होती है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading