Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    गोरखपुर पहुंचकर पीडि़त परिजनों एवं मरीजों से मिले गुलाम नबी आजाद

    By August 12, 2017 प्रेसनोट No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    आक्सीजन की कमी के कारण दर्जनों बच्चों की हुई मौत का गम झेल रहे परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी तरह कांग्रेस पार्टी आपके साथ

    लखनऊ 12 अगस्त। गोरखपुर मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी के कारण दर्जनों बच्चों की मौत पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव-प्रभारी उप्र श्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में आज गोरखपुर मेडिकल कालेज पहुचकर दौरा किया तथा आक्सीजन की कमी के चलते हुई बच्चों की मौत की जानकारी प्राप्त की एवं पीडि़त परिजनों तथा वार्ड में अन्य मरीजों से मिले, जिनके बच्चे अभी भी मेडिकल कालेज में जिन्दगी-मौत से जूझ रहे हैं, मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद, सांसद श्री प्रमोद तिवारी एवं डॉ. संजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आरपीएन सिंह एवं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू के साथ ही तमाम स्थानीय वरिष्ठ नेता शामिल रहे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज में मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात के उपरान्त श्री गुलाम नबी आजाद ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री 48 घंटे पूर्व ही गोरखपुर आये थे और मेडिकल कालेज का दौरा किया था। उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है और इसकी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेनी होगी। श्री आजाद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव सहित सभी जिम्मेदार लोगों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और उन्हें खुद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।  प्रवक्ता ने कहा कि श्री आजाद ने कहा कि यूपीए शासनकाल में इंसेफेलाइटिस को लेकर कई बार कांग्रेस के नेता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मैंने खुद न सिर्फ कई बार मेडिकल कालेज का दौरा किया बल्कि कई सौ करोड़ रूपये भी दिये। प्रदेश में गैर कांग्रेस सरकार होने के कारण केन्द्र से जो भी धन दिया गया उसका सही व समुचित सदुपयोग नहीं किया गया जिसके कारण तमाम तरह की बीमारियों से मरने वाले बच्चों एवं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होने कहा कि सिर्फ मेडिकल कालेज प्रशासन एवं चिकित्सकों के ऊपर जिम्मेदारी डालकर सरकार बच नहीं सकती क्योंकि जितने संसाधन उनको दिये जाते हैं उतने में ही उन्हें काम करना पड़ता है। यह बात प्रशासनिक तौर पर भी साबित हो गयी है कि गैस एजेन्सी का 70 लाख रूपया बकाया था जिसकी वजह से आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है।

    राजलक्ष्मी वर्मा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

    लखनऊ 12 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सेवानिवृत्त आई.ए.एस. एवं पूर्व वाइस चान्सलर श्री अनीस अंसारी तथा जनपद बाराबंकी की रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से दो बार विधायक रहीं श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद श्री पीएल पुनिया एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसके अतिरिक्त डॉ. अनीस अंसारी के साथ डॉ. अब्दुल हफीज, डा. वशी अहमद आजम अंसारी, प्रो. मसूद आलम फलाही, इं. वली उल्लाह, कर्नल डा. जाहिद हुसैन निदेशक एक्सिस यूनिवर्सिटी, मो. खालिद वाइस प्रेसीडेण्ट मुस्लिम मजलिस एवं डा. मंजूर अली प्रोफेसर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा ने कहा कि देश में साम्प्रदायिकता की सोच के विरूद्ध एवं सोनिया जी व राहुल जी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  पूर्व आईएएस श्री अनीस अंसारी ने कहा कि आज समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ना चाहती है और केवल कांग्रेस ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है।  श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भगौती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक, महामंत्री सर्वश्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी एवं ओंकारनाथ सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी है।

    सांसद श्री पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाये जाने पर स्वागत

    लखनऊ 12 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें सांसद श्री पीएल पुनिया जी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाये जाने पर स्वागत किया गया एवं जनपद सीतापुर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनीत दीक्षित एवं अनु. जाति विभाग के जिलाध्यक्ष श्री संतोष भार्गव एवं बनवारी लाल कनौजिया को लापता अजय रावत के परिवार को न्याय दिलाने हेतु आन्दोलन एवं संघर्ष करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी श्री पीएल पुनिया, अ.भा कांग्रेस कमेटी अनु. जाति विभाग के उपाध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी पूर्व सांसद, अनु.जाति विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगौती चौधरी पूर्व विधायक, कोआर्डिनेटर श्री शशांक शुक्ला मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री पीएल पुनिया ने कहा कि जो कार्यकर्ता संघर्ष करते हैं उनको सम्मानित करके मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि यही हमारे संगठन की रीढ़ हैं यही सोच हम सबकी होनी चाहिए और सबको एक होकर कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को किसी भी हालत में निराश नहीं होना चाहिए। सिर्फ मेहनत करना चाहिए चाटुकारिता नहीं करनी चाहिए।पूर्व सांसद श्री ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि हमें अनुभवी लोगों को साथ रखकर चलना है। हमारे अनु.जाति विभाग में 30 से 50 साल के भी लोग हैं। यह समावेश भी जरूरी है। साथ ही हमें एकजुट होकर एक विचार के साथ आगे बढ़ना है। अब हमें मंडलों में जाकर गंभीरता से कार्य करना है इसके अतिरिक्त हमें मुख्य संगठन से मिलकर काम करना है और आने वाले समय में कंाग्रेस को सत्ताधारी दल बनाना है इसके लिए सब मिलजुलकर काम करना होगा।श्री भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि अनु.जाति विभाग संगठन में विस्तार किया गया है। यह हमारी आवश्यकता थी। संगठन के स्वरूप में हर जिले में विधि सलाहकार रखा जायेगा जो कि दलित उत्पीड़न के समय उनको न्याय दिलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे।  अनु. जाति विभाग की संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती सिद्धिश्री ने बताया कि समीक्षा बैठक को प्रमुख रूप से श्री के.के. आनन्द, डा. ओम प्रकाश, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री राकेश सागर, श्री योगी जाटव, श्री तनुज पुनिया आदि ने सम्बोधित किया।बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती सुशीला सोनकर, सरलेस रावत, सर्वश्री वीशम सिंह, संजय कठेरिया, राजेन्द्र कुमार डाली, संत राम नीलांचल, विकास सोनकर, सुरेन्द्र गौतम, हनुमान प्रसाद, डा. जगत, सचिन, स्नेहलता, नीलम अम्बेडकर, शिव गुलाम वर्मा आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

    # congress party

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading