प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्य की जीत हुई
लखनऊ 18 दिसम्बर 2020: हाथरस काण्ड में सीबीआई द्वारा न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के घटनाक्रम पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, नेता, कांग्रेस विधान मण्डल दल उत्तर प्रदेश ने कहा है कि हाथरस काण्ड में सी.बी.आई. की चार्जशीट ने उत्तर प्रदेश सरकार के कथन को झूंठा साबित कर दिया है और उत्तर प्रदेश सरकार की सच छिपाने की साजिश को नाकाम कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि अब यह साबित हो गया है कि हाथरस की बिटिया के साथ निर्दयतापूर्वक बलात्कार किया गया, उसे यातनायें दी गयी और उसे मारा गया। हर स्तर पर हर मुमकिन कोशिश की गयी कि हत्यारे बच जाएँ, परन्तु न्याय के लिये आदरणीय श्री राहुल गाँधीएवं भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका जी के संघर्ष ने सच सामने ला दिया।
अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने प्रेसवार्ता में हाथरस की घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेसजनों और अनु जाति विभाग के सभी साथियों सहित विशेष रूप से मीडिया के साथियों के संघर्ष और सहयोग का ही परिणाम रहा है कि सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक द्वारा जिस तरह एक दलित बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या जैसे अमानवीय एवं घृणित घटना को दबाने, छुपाने और बेटी के चरित्र का हनन करने की कोशिश की गयी और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया किन्तु सीबीआई की चार्जशीट में आज सब साफ हो गया है। निश्चित रूप से यह सच्चाई की जीत है। प्रेसवार्ता में ओंकारनाथ सिंह, डा उमा शंकर पाण्डेय, अनु जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।








1 Comment
i like this well post