Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा सरकार किसानों का लगातार कर रही है उत्पीड़न : कांग्रेस

    ShagunBy ShagunFebruary 14, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 587

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में किसानों से अपने लोक संकल्प पत्र में किया गया एक भी वादा नहीं निभाया। गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान करने तथा 120 दिन में पुराने बकाया भुगतान का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय दो गुनी करने का वादा था किन्तु डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक, बिजली एवं अन्य कृषि उपकरणों पर मंहगाई की मार से किसानों की लागत को ही दो गुना कर दिया, जिससे किसान तबाह और बर्बाद हो गए। उसके सभी दावे हवाहवाई साबित हुए। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश पवक्ता डाक्टर उमाशंकर पांडेय ने रविवार को कही।

    उन्होंने कहा कि किसान की पीड़ा को समझने के स्थान पर भाजपा सरकार लगातार उन्हें उत्पीड़ित करने का काम कर रही है। कृषि लोन के बकाए की वसूली पर भी किसानों को उत्पीड़ित करने का काम सरकार करती रही है।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. उमा शंकर पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसान आंदोलन से बौखलाकर यह भ्रम की नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। किसानों को 4 वर्ष के शासनकाल में बर्बाद करने में हर स्तर पर प्रयास किया गया। विधान सभा चुनाव में अपने लोक संकल्प पत्र में किसानों से किए गए वादे सत्ता में आने के बाद पूरे नही किये। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जमा की गयी प्रीमियम का चैथाई हिस्सा भी नहीं मिला जबकि ओलावृष्टि, दैवीय आपदा में उसकी फसल बर्बाद हुई। किसानों के साथ क्रूर मजाक करते हुए सवा दो रुपये तक के चेक दिये गए। प्रत्येक किसान को साईल हेल्थ कार्ड व एनर्जी एफिशिएंट पम्प देना तो दूर रहा सिंचाई के लिये नलकूप लगवाने पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी तक खत्म कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि प्याज, लहसुन, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने का किसानों से वादा कर सरकार बनाने वाली भाजपा इस वादे पर खरा उतरना तो दूर नकदी फसलों की बर्बादी पर एक शब्द भी नहीं बोली। दूसरी तरफ गन्ना किसानों के लिये राज्य परामर्शदात्री मूल्य तक का पिछले 3 वर्षों में निर्धारण नही किया। वर्तमान पेराई सत्र में भी किसान जीरो मूल्य अंकित पर्चियां लेकर अपना गन्ना मिलों को देने के लिये मजबूर है।

    डा. उमा शंकर पांडेय ने कहा कि खेती किसानी व किसानों के हित मे सरकार में काम करने की इच्छाशक्ति कभी प्रदर्शित ही नहीं हुई, यदि होती तो सिंचाई के लिये ग्रामीण इलाकों में विद्युत दरों में बढोत्तरी कर उन्हें पीड़ित करने का काम नहीे करती। उंन्होंने कहा कि इवेन्ट एवं हेडलाइन मैनेजमेंट व विज्ञापन के बल पर किसान की तकदीर से खेलना भाजपा सरकार बंद करे।

    Shagun

    Keep Reading

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading