देश में अग्निपथ योजना के विरोध में चल भीषण आंधी के विरोध में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर अग्निपथ योजना पर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि यह बेरोजगारों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए या फिर उन्हें सेना में फुल फ़्लैश जाने का मौका मिलना चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सेना भर्ती की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की आवाज को साथ देने के लिए नई सेना भर्ती योजना के खिलाफ सत्याग्रह में शामिल हुईं।







