इंस्टाग्राम पर कहा- हर सुबह दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या का वीडियो साझा किया, जिसमें वे गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आए।
इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है।” उन्होंने बताया कि जानवरों को किसी तरह पता चल गया था कि वे जल्दी निकल रहे हैं, इसलिए लाल किले के लिए जाते समय वे उनसे मिलने आ गए। 15 अगस्त को उन्होंने उसी वेशभूषा में लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
इससे पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) पर भी उन्होंने वीडियो जारी कर देशवासियों से हथकरघा उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाने और बुनकरों की आजीविका मजबूत करने की अपील की थी। हाल के दिनों में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए जेन-जी से सीधे जुड़ने की कोशिश भी की है।








