उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्लानिंग और रणनीति ग्रुप के नेताओं के साथ हुई बैठक
लखनऊ, 4 जुलाई 2020 : यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज प्लानिंग और रणनीति ग्रुप के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला एवं जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व केन्द्रीय प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री श्री आर के चौधरी, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व सांसद राजाराम पाल, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह और प्रभारी राष्ट्रीय सचिवगण बैठक में मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी ने ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गयी है । कानून का राज अब संकल्पपत्र में सिमट कर रह गया है, यह एक सियासी मुहावरा बन कर रह गया है । पूरे प्रदेश में अराजकता है जनता के साथ साथ अब पुलिस भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है । खुलेआम घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने वालो को सत्ता पक्ष का संरक्षण मिला हुआ है । अपराधी फल-फूल रहे है और मनबढ़ हो चले है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा कि बैठक में यूपी में बढ़ते अपराध और जंगलराज पर गंभीर चर्चा हुई तथा यह निर्णय लिया गया कि बीजेपी सरकार में पनप रहे राजनेता – अपराधी गठजोड़ का कांग्रेस भंडाफोड़ करेगी। बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस अभियान चलाएगी। अपराधियों और उनको संरक्षण देने वाले सत्ताधारी नेताओं को पार्टी बेनकाब करेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी बात उभर कर आयी कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सत्ता का खुला संरक्षण मिला हुआ है जिसके चलते अपराधियों को शासन-प्रशासन और पुलिस का तनिक भी भय नहीं रह गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी गंभीर चर्चा हुई। साथ ही साथ यूपी में जंगलराज व बढ़ते अपराध विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस । बीजेपी सरकार में पनप रहे राजनेता – अपराधी गठजोड़ का भी भंडाफोड़ करेगी कांग्रेस। अपराधियों और उनको संरक्षण देने वाले सत्ताधारी नेताओं को भी अभियान चला कर बेनकाब करेंगे । इसके तहत बढ़ते अपराध और जंगलराज के खिलाफ हर जिले में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस।







