- प्रमोशन में स्वयं आरक्षण खत्म करने वाली कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के पेट पर लात मारकर की है राजनीति: भाजपा
- कांग्रेस के लखनऊ में आरक्षण बचाओ रैली के जवाब में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा
लखनऊ, 16 फरवरी, 2020: कांग्रेस ने हमेशा ही गरीबों के पेट पर लात मारकर राजनीति किया है। यही कारण है कि आजादी के इतने दिनों बाद भी कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों का उत्थान नहीं हो सका। कांग्रेस को सिर्फ गरीबों को गरीब रखकर उनके वोट बैंक से मतलब रहा है। इसका ताजा उदाहरण प्रमोशन में आरक्षण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस ने ही 2012 में प्रमोशन में आरक्षण को खत्म कर दिया था। उसी पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाया है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण पांडेय ने कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले तो यह बताना चाहिए कि उसने क्यों प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया था। आज जनता उनसे सवाल पूछ रही है। इसका जवाब देने के बजाय, वे आरक्षण को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने प्रियंका के ट्वीट ‘यूपी में बेरोजगारी को छिपा रही सरकार’ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस महासचिव को यूपी में बेरोजगारी दिख रही है, लेकिन उन्हें राजस्थान और मध्यप्रदेश में किसानों को खाद-पानी तक नहीं मिल पा रहा है। यह नहीं दिखता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट बैंक की राजनीति को छोड़कर जनहित में सोचना चाहिए। देश के विकास में हाथ बढ़ाना चाहिए। एक बार तो उन्हें यह सोचना चाहिए कि आज कोई एक परिवार नहीं आगे बढ़ रहा है। यहां पूरा राष्ट्र विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। विश्व में राष्ट्र का नाम रोशन हो रहा है।







