Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    भाजपा के जल्दी श्रेय लेने की होड़ में मेट्रो अटकी: कांग्रेस

    By September 6, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

    लखनऊ 06 सितम्बर। लखनऊ मेट्रो रेल का श्रेय लेने की होड़ में कल प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दुबारा उद्घाटन किया। श्रेय लेने की होड़ में गरीब जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को जिस प्रकार विज्ञापनों में बर्बाद किया गया और देश के गृहमंत्री और तमाम प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण की मौजूदगी में जिस प्रकार लखनऊ मेट्रो का हड़बड़ाहट में उद्घाटन किया गया उसका दुष्परिणाम यह रहा कि आज दूसरे ही दिन तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों से भरा मेट्रो का पहला एक रैक बीच में ही रूक गया उसके बाद पुनः दूसरा रैक चलाया गया वह भी आलमबाग स्टेशन पर आकर रूक गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरी सरकारों द्वारा किये गये कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में प्रदेश की जनता पिसने के लिए मजबूर हो गयी है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाजपेयी ने आज जारी बयान में कहा कि देश में मेट्रो कांग्रेस की देन है। लखनऊ में मेट्रो पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाया गया। किन्तु मेट्रो का श्रेय खुद लेने की जल्दबाजी में जिन तकनीकी चीजों का एप्रूवल दिल्ली के रेल विभाग से होना था उसमें 6 माह का विलम्ब हुआ, जबकि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। फिर भी तकनीकी खराबियों को दूर करने हेतु सही मापदण्डों का पालन नहीं किया गया और राजनैतिक लाभ लेने की हड़बड़ाहट में उद्घाटन के दूसरे ही दिन लखनऊ मेट्रो खराबी की भेंट चढ़ी और मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और बीच में ही अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

    पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा की गयी: कांग्रेस

    लखनऊ 06 सितम्बर। साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लगातार अपनी लेखनी से अभियान चलाने वाली पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा की गयी है जिसमें कनार्टक के एक भाजपा सांसद का नाम मीडिया में सामने आया है। उप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निन्दा करते हुए कहा कि फासीवादी ताकतों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर इस तरह हमला करना निन्दनीय एवं शर्मनाक कृत्य है।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सब घटनाओं पर मूकदर्शक बनकर नहीं बैठेगी। हम इस देश में फासिस्ज्म के खिलाफ हर तरह का अहिंसात्मक संघर्ष करने के लिए बचनबद्ध हैं।

    उप्र कांग्रेस कमेटी पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करती है। इस आपराधिक कृत्य से दक्षिणपंथियों के खिलाफ संघर्षरत एक निर्भीक महिला निष्पक्ष पत्रकार को देश ने खो दिया है।

    श्री सिंह ने कहा कि पत्रकारों की आजादी पर हमला और उनकी हत्या करके उनकी लेखनी को खामोश करना किसी भी स्थिति में लोकतंत्र की भ्रूण हत्या से कम नहीं है। मैं तमाम दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर कानून के हवाले करने एवं कड़ी सजा दिलाने के लिए कर्नाटक सरकार से अपील करता हूं।

    दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक

    लखनऊ 06 सितम्बर। राजधानी लखनऊ में स्थापित डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में शिक्षण से सम्बन्धित हो रही समस्याओं और समुचित शिक्षण व्यवस्था न होने के विरोध में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर जिस प्रकार प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर विगत 31 अगस्त को दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया है, कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने जारी बयान में कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह ने विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के अमानवीय कृत्य के विरोध में किये जा रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर समर्थन किया और उनके साथ धरने पर बैठे। उन्होने छात्र-छात्राओं की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया और इस मुद्दे को सदन में उठाने का आश्वासन दिया।

    प्रवक्ता ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में विशेषकर सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित किया गया है। इस विश्वविद्यालय में दिव्यांग दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाना चाहिए किन्तु विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षण समस्याओं को लेकर छात्रों द्वारा आवाज उठाया गया जो कि सर्वथा न्यायोचित है। दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी जायज मांगों के लिए जिनमें ब्रेल प्रेस एवं ब्रेल पुस्तकालय का पूर्ण अभाव, ध्वन्यांकन स्टूडियो एवं ध्वन्यांकित पुस्तालय का अभाव, ई-टेक्स्ट पुस्तकालय का अभाव, संगीत विभाग का पूर्णतः अभाव, चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर एवं स्कैनिंग सुविधाओं का अभाव, दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए खेल सामग्री, प्रशिक्षण आदि का पूर्णतः अभाव, दृष्टिबाधित छात्रावास में वाचकों का पूर्णतः अभाव, छात्र-छात्राओं के लिए उपयोग में आने वाले सहायक उपकरणों का अभाव, शोध विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति का न होना, शिक्षा शुल्क में मात्र कागजों पर छूट दिया जाना, सकलांग-विकलांग में बहुत अन्तर होने जैसी विभिन्न समस्याओं को दूर किये जाने की मांग कर रहे हैं।  श्री सिंह ने कहा कि दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के बजाय उन पर बर्बर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करती है।

     

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading