Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कोरोना में कांग्रेस की कठिनाई

    By April 28, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525
    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कोरोना आपदा पर कांग्रेस की राजनीति हैरान करने वाली है। यह सही है कि वह लोकसभा में मान्यता प्राप्त दल नहीं है, फिर भी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। इस रूप में सरकार पर हमला बोलना उसका अधिकार व कर्तव्य दोनों है। लेकिन संकट काल में भी इसी रास्ते पर आंख मूंद कर चलना अनैतिक है। कांग्रेस इस समय यही कर रही है। शीर्ष स्तर से जारी होने वाले उसके बयान देश में निराशा का माहौल बनाने वाले है। शायद कांग्रेस ने इस राष्ट्रीय आपदा को सरकार पर हमला बोलने का सुनहरा अवसर समझ लिया है। इसकी राष्ट्रीय महामंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि लॉक डाउन समस्या का समाधान नहीं है, किसी ने कहा कि लॉक डाउन देर में लागू किया गया। अब अंतरिम अध्य्क्ष ने कहा कि लॉक डाउन जल्दीबाजी में लागू कर दिया गया। मतलब संकट काल में भी कांग्रेस दिग्भर्मित है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि इस मौके पर कौन सी रणनीति बनाई जाए। अंतरिम अध्य्क्ष अपनी पार्टी की प्रदेश इकाइयों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये मुखातिब थी।

     

    इस आपदा में कांग्रेस के लोगों को क्या करना है, इस पर कोई जोर नहीं था। ऐसा लग जैसे नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के लिए यह संवाद आयोजित किया गया था। यदि लक्ष्य यह था, तो अवश्य इसमें सफलता मिली है। लेकिन कांग्रेस अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्व निर्वाह में उतनी ही विफल साबित हुई है। विश्व समुदाय नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा कर रहा है। उनके निर्णयों से प्रेरणा ले रहा है, अपने यहां इन निर्णयों को लागू कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने तो यहां तक कह कि नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करनी चाहिए।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के खिलाफ नरेंद्र के कदमों को बेहतरीन बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टी ए गेब्रेयेसस ने कहा है कि गरीबों के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया है वो इस संकट की घड़ी में बेहद काम आएगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विकासशील देशों के लिए भारत को एक उदाहरण बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के लिए जारी किए गए चौबीस अरब डॉलर के पैकेज का स्वागत किया था। कहा था कि अस्सी करोड़ लोगों के लिए खाने का मुफ्त राशन देने और अगले तीन महीनों के लिए गरीबों के लिए जो कदम भारत सरकार ने लिए हैं वो काफी अच्छे हैं। यह सामाजिक कल्याण की दृष्टि से सराहनीय कदम है। नरेंद्र मोदी के जरूरतमंदों को खाने का मुफ्त राशन देने से लेकर दो सौ मिलियन से अधिक गरीब महिलाओं को सीधा कैश ट्रांसफर करने जैसे फैसले बेहतरीन हैं। इसके अलावा अगले तीन महीनों के लिए देश के आठ करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त कुकिंग गैस का सरकार का एलान लोगों को सीधा मदद पहुंचाएगा। जिसकी इस संकट के समय में बहुत जरूरत थी।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के बाद कांग्रेस अध्य्क्ष के विचारों पर गौर करिए। ऐसा लग रहा था कि वह विश्व स्वास्थ्य संघठन से भी हिसाब बराबर करना चाहती है। उसने तथ्यों के आधार पर मोदी के कदमों की सराहना की थी, जबकि सोनिया गांधी निराधार हमला बोल रही थीं। वह कहती है कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरुरत है तो भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है। सोनिया ने यह नहीं बताया कि उनके इस आरोप का आधार क्या है। यह बताने से वह बच निकली। क्योकि वह जानती थी कि ऐसा किया तो कांग्रेस, तृणमूल, आप और शिवसेना गठबन्धन वाली सरकार ही निशाने पर आ जाएंगी। इन सरकारों ने वोटबैंक सियासत के तहत जमातियों को रोकने का प्रयास नहीं किया। इससे स्थिति बिगड़ी है। क्या सोनिया इसी को साम्प्रदायिक सौहार्द मानती है। क्या वह इस स्थिति को बनाये रखने का समर्थन कर रही है।इसके बाद उनका अगला तीर चलता है। वह कहती है कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए आंशिक कदम उठाये गए।

     

    अगला तीर ज्यादा निराशा फैलाने वाला है। वह कहती है कि लॉकडाउन के पहले चरण में ही बारह करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। ऐसा प्रतीत होता है कि वह लॉक डाउन को ठीक नहीं मानती। लोगों के खातों में साढ़े सात हजार रुपये भेजने की सलाह देती है। कांग्रेस सरकारें कितनी धनराशि भेज रही है, यह नहीं बताया। वह कहती है कि भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी है। सोनिया का यह बयान ही पूर्वाग्रह से ग्रसित है। इस समय उनको ऐसी सियासत से बचना चाहिए था। उनके बयान से ऐसा लगता है जैसे वह पूरे देश में निराशा व हताशा का माहौल बनाना चाहती है। कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग और व्यापार पूरी तरह से रुक गया है। और करोड़ों लोगों की जीविका का साधन छिन गया है।

    जो करुणा,बड़ा दिल और सजगता दिखनी चाहिए थी उसका अभाव है। अपनी प्रशंसा भी करती है। जैसे उनकी सलाह पर सरकार चलती तो अबतक कोरोना पराजित हो जाता। उन्होंने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री से बार बार आग्रह किया है कि कोरोना वायरस की जांच करने, मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उन्हें पृथकवास में रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जांच अभी भी बहुत कम हो रही हैं और जांच किट की आपूर्ति भी कम है और जो उपलब्ध हैं वो भी अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि पीपीई किट की संख्या कम और गुणवत्ता खराब है। सोनिया ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस की प्रदेश सरकारें उनके विचारों पर कितना अमल कर रही है। वह ऐसा दिखाना चाहती है जैसे उनकी यूपीए सरकार स्वास्थ सेवाओ का भारी नेटवर्क बना गई थी,मोदी जानबूझ कर उसका उपयोग नहीं कर रहे है। जबकि मोदी सरकार की उपलब्धि उनके दस वर्षीय शासन से कहीं ज्यादा है। जाहिर है कि सोनिया ने असमजन के मनोबल बढ़ाने वाला एक शब्द भी नहीं कहा। दूसरी तरफ नरेंद्र अपने दायित्वों के निर्वाह के साथ ही लोगों का मनोबल भी बढा रहे है।

    Keep Reading

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading