Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    राजीव गांधी की सोच और विचार को पत्थरों में नहीं दबाया जा सकता: राज बब्बर

    By August 20, 2017 प्रेसनोट No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    स्व. राजीव गांधी जयन्ती के अवसर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते सांसद श्री राज बब्बर

    लखनऊ 20 अगस्त। भारत रत्न- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने कालीदास मार्ग एवं माल एवेन्यू चौराहे पर स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
    यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि स्व. राजीव गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सभागार में उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने स्व. राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित किया। विचार गोष्ठी का संचालन पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी ने किया।
    संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने स्व. राजीव जी को सुमनांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के ऐसे महापुरूष का जन्मदिवस है जो पं. नेहरू और इन्दिरा जी की गोद में पला-बढ़ा। स्व. राजीव गांधी जी ने जब राजनीति की तरफ कदम रखा तो उन्होने जनकल्याण अपने स्वभाव एवं सोच से किया। उन्होने जनकल्याण अपने स्वभाव से किया सियासत से नहीं किया। उन्होने सियासत नहीं बल्कि जनकल्याण को महत्व दिया। उन्होने कहा कि 15 अगस्त को देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने जो कहा उसमें विचार, सोच नजर नहीं आया बल्कि सियासत नजर आया है जिसमें उन्होने कहा कि 17वर्ष पहले जो बच्चा पैदा हुआ है एक वर्ष बाद 18 वर्ष का होने पर वह देश का विकास और निर्माण करेगा। उन्होने जो कहा 18 वर्ष के बारे में उसमें सियासत समझ तो आती है किन्तु 18 वर्ष के मताधिकार का अधिकार जिसने दिया, 18 वर्ष का होने पर जो देश को आगे जाने के लिए तैयार होगा यह स्वभाव और सोच राजीव जी की थी। उन्होने कहा कि जिस आधार की बात आज केन्द्र सरकार हर जगहों पर करती है वह आधार कांग्रेस की देन है यूपीए सरकार ने देश को एकजुट किया था उस यूपीए सरकार ने आधार देने का काम किया जिसमें स्व. राजीव गांधी जी की सोच उनके विचार का आधार शामिल था। आज कम्प्यूटर हमारे जीवन से जुड़ चुका है जिसको लाने की सोच राजीव जी की थी। भारत में कम्प्यूटर क्रान्ति के आधार राजीव जी हैं। उन्होने कम्प्यूटर के जरिए सिर्फ डिजिटल बनाने की बात नहीं की बल्कि उन्होने पंचायतों, गांवों और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया। पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा। इस देश को संवारने में जहां प. नेहरू, इस देश को दुनिया में आगे बढ़ाने के लिए इन्दिरा जी और देश को दुनिया में बराबरी का दर्जा दिलाने में राजीव जी का योगदान रहा। उन्होने कहा कि राजीव जी की सोच और विचार को पत्थरों में नहीं दबाया जा सकता है।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, डा. आरपी त्रिपाठी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री छोटेलाल चौरसिया, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री केके0 पाण्डेय, श्री प्रमोद सिंह, चौ. सत्यवीर सिंह, श्री आरपी सिंह, श्री विनोद मिश्रा, डीआरओ श्री दिनेश शर्मा, श्री शिव पाण्डेय, श्री संजय दीक्षित, श्री रमेश मिश्रा, श्री श्रोत गुप्ता, श्री सत्यदेव सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरशी रजा, श्री विजय बहादुर, डा. जियाराम वर्मा, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री गौरव चौधरी, श्री बोधलाल शुक्ला एड., श्री प्रदीप सिंह, श्री करूणेश राठौर, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्री अयाज खान अच्छू, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. पीके त्यागी, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री अंजनी शुक्ला पिण्टू, श्री शंकरलाल गौतम, श्री सुनील राय, श्री शमशाद आलम, श्री डीआर सिंह, सै. हसन अब्बास, श्री रोहित कश्यप, श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री गुरदीप प्रकाश आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
    श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी द्वारा राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जिसकी जिम्मेदारी श्री दीपक सिंह एमएलसी एवं श्रीमती अराधना मिश्रा विधायक को दी गयी। जिसके तहत आज एक टीम श्री दीपक सिंह एमएलसी के नेतृत्व में तथा दूसरी टीम श्रीमती अराधना मिश्रा मोना विधायक के नेतृत्व में क्रमशः सिविल हास्पिटल एवं बलरामपुर हास्पिटल में भर्ती मरीजों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन समस्याओं को सूचीबद्ध करके उससे सम्बन्धित अस्पताल के डाक्टरों से सम्पर्क कर समस्याओं का समाधान कराया गया एवं मरीजों को फल वितरण किया गया। इन दोनों टीमों में विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा एवं एमएलसी श्री दीपक सिंह सहित प्रमुख रूप से श्री शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री सच्चिदानन्द नाथ, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री सचिन बारी, श्री अमित धुनी, श्री करन, श्री मोबीन खान आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।
    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया, जिसका संयोजन प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी ने किया। रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री दीपक चौरसिया, श्री योगेश्वर सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री सत्यवान बाजपेयी,  श्री मनोज तिवारी, श्री रोहित कश्यप, श्री जाफर मूसा, श्री नकुल सक्सेना, श्री नावेद नकवी, सै. अहमद अब्बास जैदी, श्री जावेद अली, श्री पुष्पेन्द्र अवस्थी, मो. रिजवान, श्री राहुल मिश्रा, मो. शुएब, श्रीमती मीना रावत, श्री पुनीत तिवारी, मो. जलीस, श्री मोहित कौल, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री गुरदीप प्रकाश, श्री अमित खरे, श्री स्वतंत्र शुक्ला आदि सैंकड़ों लोगों ने रक्तदान किया।
    श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा आर्यसमाज मन्दिर राजाजीपुरम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 जियाराम वर्मा के संयोजन में चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री रामकृष्ण द्विवेदी पूर्व मंत्री ने किया। चिकित्सा शिविर में विभिन्न जांचें निःशुल्क लोगों को प्रदान की गईं। चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा, श्री सी.पी. भारतीय, श्री तनुज तिवारी, श्री पीके त्यागी, श्री शशिकान्त चौबे आदि शामिल रहे।
    श्री त्रिपाठी ने बताया कि स्व. राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस मध्य जोन द्वारा मध्य जोन के अध्यक्ष श्री अंकित परिवार के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों के लिए कमाण्ड हास्पिटल, कैण्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अखिलेश वर्मा, श्री सोमेश सिंह चौहान, श्री विशाल राजपूत, श्री सुभम सिंह, श्री सुनील वर्मा, सुश्री अभव्या सिंह सहित 35 युवा शामिल रहे।

    पूर्व विधायक के आकस्मिक निधन पर राजबब्बर ने शोक प्रकट किया 

    लखनऊ 20 अगस्त। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक दीप नारायण पाण्डेय जनपद गोण्डा के आकस्मिक निधन पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दो बार विधायक रहे स्व. दीप नारायण पाण्डेय कांग्रेस के एक निष्ठावान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे। उनके निधन से विशेषकर गोण्डा जनपद सहित प्रदेश में कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।
    शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं श्री सत्यदेव त्रिपाठी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री विनोद मिश्रा, श्री आरपी सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्व. पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading