राजबब्बर ने कहा कि श्री गांधी पर हमला भारतीय जनता पार्टी की हताशा एवं हार का परिचायक
लखनऊ,04 अगस्त। गुजरात के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जनपद बनासकांठा में बाढ़ पीडि़तों से मिलने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी पर कुछ भाजपा के गुण्डों द्वारा पथराव किया गया जिससे गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कहा कि श्री गांधी पर हमला भारतीय जनता पार्टी की हताशा एवं हार का परिचायक है। इसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है। उन्होने कहा कि आजादी के आन्दोलन में कांग्रेस के नेता अंग्रेजों की प्रताड़ना से कभी नहीं डरे वह भाजपा के इस हमले से डरने वाले नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने कहा कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त श्री राहुल गांधी जी के ऊपर हमला करना तथा शीशा क्षतिग्रस्त हो जाना कहीं न कहीं जान से मारने का प्रयास था। जिस तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या जिन विचारधारा के लोगों द्वारा करायी गयी आज एक बार फिर उसी विचारधारा के लोगों द्वारा श्री राहुल गांधी जी पर हमला कराया जा रहा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को यह पता है कि देश में इनका एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी जी हैं। देश की सर्वमान्य नेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं श्री राजीव गांधी जी ने भारत की एकता-अखण्डता के लिए अपने प्राणेां की आहुति दे दी। आज गांधी-नेहरू परिवार के सदस्य और कंाग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। जिस गांधी-नेहरू परिवार के लोग गोली और बम से नहीं डरे वह भाजपा के इन हथकण्डों से डरने वाले नहीं हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात की सरकार इस हमले के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी पुरजोर मांग करती है कि श्री राहुल गांधी जी की सुरक्षा में जानबूझकर बरती गयी कोताही के लिए गुजरात सरकार को बर्खास्त किया जाय। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्पष्ट हो गया कि गुजरात में कानून का राज समाप्त हो चुका है। राहुल जी पर हमले से पूरे देश में कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा द्वारा साजिशन हमला कराना नीचता की राजनीति का द्योतक है। कांग्रेस पार्टी अपने नेता के विरूद्ध किये जा रहे षडयन्त्र को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। गुजरात राज्यसभा के चुनाव में अपनी हार से घबराकर भाजपा किसी भी निम्न स्तर तक जा सकती है यह साफ हो गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी पर आज हुए हमले की राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी, श्री पी.एल. पुनिया, डा. संजय सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू, विधान परिषद दल के नेता श्री दिनेश सिंह, उपनेता श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी एवं श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री वीरेन्द्र मदान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निन्दा की है।

गुजरात मे राहुल गांधी के काफ़िले पर पथराव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधान भवन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने के लिए संघर्ष
लखनऊ 04 अगस्त। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर करने के उप्र की योगी सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गयी है, जबकि कांग्रेस पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार मुगलसराय स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते जनहित की भावनाओं का गला घोंट दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि स्व. लालबहादुर शास्त्री का रिश्ता मुगलसराय से बराबर रहा है और कभी मुगलसराय भी वाराणसी जनपद का हिस्सा रहा है। आजादी के आन्दोलन में स्व. लालबहादुर शास्त्री का अहम योगदान रहा। उनकी तुलना में दीन दयाल उपाध्याय कहीं भी मुगलसराय से नहीं जुड़ते। श्री दीन दयाल उपाध्याय की मृत सरीर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मिला यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि उनकी मृत्यु कहां किस हाल में हुई थी।
प्रवक्ता ने कहा कि श्री दीन दयाल उपाध्याय के प्रति आस्था को व्यक्त करना था तो तमाम ऐसी जगहें हैं जहां उनका नाम रखा जा सकता था। लेकिन मुगलसराय स्व. लालबहादुर शास्त्री के जनपद, रिश्ते एवं आस्था से जुड़ा हुआ सवाल था इसलिए मुगलसराय स्टेशन का नाम स्व. शास्त्री जी के नाम पर न रखना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाने वाले इस अपमान का बदला प्रदेश एवं देश की जनता अवश्य लेगी।
सलमान खुर्शीद कल सुलतानपुर में आईटीआई कार्यक्रम में शामिल होंगे
लखनऊ 04 अगस्त। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आस्कर फर्नांडजी सांसद एवं पूर्व विदेश एवं विधि मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी कल दिनांक 5 अगस्त को अपरान्ह चांदपुर, सैदोपट्टी, द्वारकागंज, सुलतानपुर पहुंच रहे हैं जहां अपरान्ह एनपीस आईटीआई में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री उप्र कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय जी कल दिनांक 5 अगस्त को लखनऊ में उप्र के डीआरओ एवं बीआरओ के साथ बैठक करेंगे।







