Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस उत्तर प्रदेश में युवाओं को पार्टी में जोड़ने का चलाएगी एक नया अभियान

    ShagunBy ShagunNovember 9, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 433

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस युवाओं को पार्टी में जोड़ने का एक नया अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने युवाओं का खुला आह्वान किया है कि वे ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान का हिस्सा बनें। इस अभियान का मक़सद ज़िला स्तर पर पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर का चुनाव करना है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित व प्रताड़ित जनता की आवाज बन गयी हैं। प्रदेश में सरकारी संरक्षण में हो रही अलोकतांत्रिक एवं गैरसंवैधानिक घटनाओं से डटकर लड़ रही है। न्याय के लिए योगी सरकार के अनैतिक कार्यो के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही हैं और सरकार की हिरासत झेल रही हैं। प्रियंका के इस तेवर से युवा खासतौर पर आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान शुरू हो रहा है। इसके ज़रिये कांग्रेस अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया कोआर्डिनेटर की ज़िम्मेदारी सौंपेगी। योग्यता, क्षमता एवं जनसंपर्क उनके चयन का आधार होगा।

    श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ज़िला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा के जरिये प्रवक्ताओं और कोऑर्डिनेटर का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड़यंत्र हो रहा है, ऐसे में जो भी युवा, महिला देश को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के इस महाअभियान से जुड़ना चाहतें हैं वह इस ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ के माध्यम से कांग्रेस से जुड़कर उत्तर प्रदेश और देश बचाने का काम कर सकते है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गो का आह्वान करती है।

    प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस के ज़हरीले प्रचार के विरुद्ध देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए युवा कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर जुड़ना चाहते हैं। उन्हें एक मंच देने के लिए ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ अभियान आज आरंभ कर दिया गया है। जो नौजवान कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, वे भी पार्टी का सदस्य बनकर इन परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। ज़िलावार लिखित और मौखिक परीक्षा की शुरुआत सर्वप्रथम लखनऊ मंडल से की जा रही है। जिसके तहत 15 नवम्बर 2021 को जनपद उन्नाव में पहली परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। 16 नवम्बर 2021 को लखनऊ, 17 नवंबर 2021 को सीतापुर, 18 नवम्बर 2021 को हरदोई, 20 नवंबर 2021 को रायबरेली और 21 नवंबर को लखीमपुर में परीक्षा आयोजित की जायेगी। जनपद के प्रभारी सचिव, जिला एवं शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ता उपरोक्त परीक्षाएं संपन्न करवाएंगें।

    Shagun

    Keep Reading

    शिव आरंभ शिव अंत हैं सब कुछ शिव है

    20 साल से नदी पार कर रोज पढ़ने जाते हैं बच्चों को, क्योंकि उन्हें पता है जब वे पढ़ेंगे तभी बदलाव होगा

    पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी को भेंट की 227 पुस्तकें

    कौन हैं अर्चिता फुकन जो सोशल मीडिया पर सनसनी और विवादों की नायिका बनी है?

    अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य को दिया ज्ञान, तो सुनकर दंग रह गए गुरु जी

    बम- बम भोले के जयकारे के साथ जलाभिषेक को रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    170112
    Visit Today : 404
    Visit Yesterday : 1976
    Hits Today : 2370
    Total Hits : 5054922
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पासपोर्ट ट्रैप पर बनी फिल्म ‘खेल पासपोर्ट का’ अगस्त में होगी रिलीज़

    July 14, 2025

    ‘मैंगो मिलियनेयर’: स्मार्ट मनी मैनेजमेंट फॉर ए स्वीटर लाइफ’ लॉन्च

    July 14, 2025

    शिव आरंभ शिव अंत हैं सब कुछ शिव है

    July 14, 2025

    महोबा: बुंदेलखंड की झीलों, पहाड़ों और धार्मिक स्थलों का खास संगम

    July 14, 2025

    20 साल से नदी पार कर रोज पढ़ने जाते हैं बच्चों को, क्योंकि उन्हें पता है जब वे पढ़ेंगे तभी बदलाव होगा

    July 14, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading