Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    चित्रकूट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, बीजेपी को जनादेश ने नकारा

    By November 12, 2017Updated:November 13, 2017 इलेक्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रत्याशी शंकर दयाल दूसरे स्थान पर रहे,जीत के बाद पूरी कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर हो गयी है

    MP भोपाल 12 नवंबर। सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के नतीजे में कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 14135 वोटों से जीत दर्ज की है और बीजेपी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। चित्रकूट की जनता ने इस बार भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।

    चित्रकूट के इस उपचुनाव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक ने चुनाव प्रचार किया था।

    बात दे भगवान राम की तपोभूमि माने जाने वाले चित्रकूट में बीजेपी ने सिर्फ 2008 में 722 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी नहीं तो 1990 से अब तक तीन बार यहां से कांग्रेस जीती। उन्हीं के विधायक प्रेम सिंह के निधन से यहां उपचुनाव हुआ।

    उधर चित्रकूट के युवा वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ जैसे नेताओं को उतारा था। सिंधिया राम पर बीजेपी को घेर रहे थे तो वहीं कमलनाथ ने लोगो से वादा किया हम चाहते हैं युवा को रोजगार मिले, किसान खुश रहे।

    प्रेम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के पिता अर्जुन सिंह के बेहद करीबी थे। परंपरागत रूप से इस कांग्रेसी सीट में बड़ी तादाद ब्राह्मण, ठाकुर और कुर्मी की है। 40 प्रतिशत ब्राह्मणों को लुभाने के लिये कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने दांव ब्राह्म्ण उम्मीदवार पर ही लगाया था।

    कमलनाथ ने किया ट्वीट:

    चित्रकूट उपचुनाव मे कांग्रेस की जीत पर सभी मतदाताओ का आभार
    कांग्रेस प्रत्याशी व सभी कांग्रेसजनो को जीत की बधाई
    यह जनादेश शिवराज सरकार के प्रदेश से वनवास की शुरुआत है
    Bjp व शिवराज,कांग्रेस के विजयरथ को अब नही रोक सकते
    चित्रकूट का इतिहास मूँगावली व कोलारस मे भी कांग्रेस दोहरायेगी

    अरुण यादव ने किया ट्वीट:

    शिवराज का “अबकी बार,200 पार” का जुमला धराशायी
    मर्यादा पुरूषोत्तम राम को राजनैतिक व्यापार बनाने वाली भाजपा के अंत का प्रारंभ राम की तपोस्थली चित्रकूट से हुआ यह अहंकारी,भ्रष्टाचारी,तानाशाही, झुठ-फरेब फैलाने वाली ताकतों के विध्वंस का संकेत है..जय कांग्रेस

    #राम_की_नगरी_में_कांग्रेस

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading