Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कोरोना का कहर एक युग परिवर्तन की ओर! Part-4

    By May 2, 2020Updated:May 2, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628

    अब मौका है सबके पास, देशभक्त कहलाने का।
    घर में ही रहकर सैनिक का कर्तव्य निभाने का।।

     

    • राहुल कुमार गुप्त

    अदृश्य महाशत्रु के साथ महायुद्ध का उत्साह विश्व के कई देशों के साथ भारत में भी कम होता जा रहा है। लोगों में भय भविष्य के लिये भी व्याप्त होता जा रहा है। हमें वर्तमान से लड़ते हुए भविष्य में होने वाले परिवर्तनों पर भी गौर करना पड़ेगा। कोरोना के बाद अब पहले जैसी दुनिया व पहले जैसी दिनचर्या तो नहीं रहेगी, बहुत से परिवर्तन करने पड़ेंगे। हमें भी बुहत बदलना पड़ेगा तभी भविष्य में भी इससे या इस जैसे किसी और अदृश्य महाशत्रु से बचाव संभव हो सकेगा। “कोरोना का कहर एक युग परिवर्तन की ओर!” नामक सीरीज पर हमारे सीनियर कॉपी एडीटर राहुल कुमार गुप्त ने ऑनलाइन कई प्रबुद्ध व चिंतनशील लोगों से सुझाव और विचार साझा किये हैं। यह इस क्रम का चौथा भाग है। इस क्रम में वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक आईपी कुशवाहा जी से ऑनलाईन सुझाव व विचार साझा किये गये हैं।

    वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक: आईपी कुशवाहा

    उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से हमारे देश की जनता ने इस विपदा की घड़ी में धैर्य का परिचय दिया है वो वास्तव में एक बड़ी मिसाल है किन्तु धैर्य आखिर धैर्य होता है उसे यदि वक्त पर परिणाम न मिले तो वो निराशा की गहराईयों में डूबने लगता है। भारत की जनता का धैर्य अभी सधा हुआ है पर वो उत्साह भी नहीं जो पहले था। कुछ देशों में तो वहाँ की जनता ने लॉकडाउन को लेकर विद्रोह भी कर दिया है। जबकि भारत की जनता उन देशों से ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, तब भी इस विपदा के समय उसने जो साथ दिया है वो धैर्यता का पर्याय जरूर बन गया है। लॉकडाउन किसी की ज़िंदगी का हिस्सा कतई न था लेकिन खुद की व अपनों की ज़िंदगियाँ बचाने के साथ देश को बचाने का भी जिम्मा हम सबका है। इस महायुद्ध में प्रत्येक जनता एक योद्धा की तरह कार्य कर रही है।

    भारत की प्रत्येक जनता इसके लिये वास्तव में नमन की हकदार है। कुछ लोग भ्रमित होकर भले ही इस युद्ध को और पेचीदा बनाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन हकीकत समझाने के बाद वो भी इस युद्ध में वीर सैनिक की भाँति कार्य कर सकते हैं। जिस तरह से मीडिया वाले, इस महाविपदा के समय भी मजहब की खाईं बनाते जा रहे हैं उससे भी बहुत से लोगों का हौसला टूटता नज़र आया है। इस दुःखद काल में मीडिया का देश के प्रति यह बहुत ही गैरजिम्मेदाराना रवैया था। इस विपदा पर तो मीडिया को ऐसा करना चाहिए कि सबका हौसला बढ़े, सब मिलजुलकर इस महायुद्ध में भाग लें। जिससे देश से इस अदृश्य महाशत्रु व उससे होने वाली समस्याओं का जल्द ही अंत किया जा सके। बड़े पत्रकार अपने मालिकों के अलावा अपने देश के प्रति भी अपने कर्तव्यों का अनुपालन इस दुःखद वक्त में कर सकते हैं। जिससे भारतीय समाज आपस में नफ़रत की आग से निकलकर बाहर आ सकें। नफ़रत की यह आग लगाने व बढ़ाने के लिये सोशल मीडिया तो लगा ही हुआ है, भ्रामक खबरों को फैलाकर आपस में ही ईर्ष्या व नफ़रत की आग का दरिया रोज तैयार होता है।

    सवर्ण बनाम् पिछड़ा,एसएसी तथा हिंदू बनाम् मुस्लिम। आपको सोशल मीडिया में अब यही देखने को ज्यादा मिलेगा। ऐसे में भारतीय एकता के लिये कौन आगे आयेगा? यही भारतीय एकता ही भारत के प्राण हैं। कोरोना को भगाने के साथ हमें नफ़रत की इस आग को भी बुझाने के लिये एकजुट होना पड़ेगा। भारत, राजनीति से बढ़कर है। किसी की राजनीति को बढ़ावा देने के लिये भारत की आत्मा का विनाश नहीं किया जा सकता है। मीडिया ही जनसंचार का सबसे सहज व विश्वसनीय साधन है, कम से कम इन्हें अपने कर्तव्य, भारत की आत्मा के प्रति तो समझने होंगे।

    “हर तरफ जब आफत और महामारी है, ऐसे में हम भारतीयों के हौसले की बारी है।
    जीतेंगे ये जंग भी हम, क्योंकि बस घर में ही रहकर जो देशभक्ति निभानी है।“

    यह जंग जब विकसित देशों में सहज नहीं है तो भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में कैसे सहज हो सकती है! इसलिये इस जंग को जीतने के लिये इसे सहज बनाने के लिये सबका कर्तव्य है कि सरकार की गाईडलाईन का पालन करते हुए एक-दूसरे का सहयोग जरूर करें। कोरोना के बाद की दुनिया बड़ी बदली हुई होगी और सरकार उसके लिये भी जरूरी गाईडलाईन जारी करेगी। पर हमें तो सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई पर अब बहुत ध्यान देना पड़ेगा। प्रतिरक्षा तंत्र के लिये आयर्वेद व होम्योपैथ का सहयोग ले, साथ में खान-पीन का भी ध्यान देना पड़ेगा। कुछ वर्षों के लिये समारोहों व भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज भी हम सबको करना पड़ेगा। ऑफिसों में भी बहुत से परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाईजर, मास्क का प्रयोग आम हो चलेगा। हाथ मिलाने की परंपरा को दूर कर भारत की नमस्कार परंपरा को ही अपनाना पड़ेगा।

    जनसमस्याओं के लिये आनलाईन वीडियो कान्फ्रेंसिंग को अपनाना बेहतर होगा। डिजिटलाईजेशन को अब परंपरागत करना होगा। दवा आने के बाद भी कुछ महीनों या वर्षों तक बाजार के स्वरूप को भी भीड़-भाड़ से बचाये रखना होगा। सरकार इसके लिये भी जरूर कोई गाईड लाईन बनायेगी। इसी गाईडलाईन का पालन कर कुछ महीने या वर्ष तो हमें बिताने ही होंगे। राजनीतिक दलों के नेता भी रैलियों की बजाय किसी न्यूज चैनल पे आकर या सोशल मीडिया में अपने समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिये अपने समर्थकों को पूर्व में जानकारी दी जा सकती है कि इस तारीख को हमारे नेता संबोधित करेंगे। इससे बहुत से प्रत्यक्ष और परोक्ष लाभ भी देखने को मिल सकते हैं। मानव के इस महाशत्रु से बचाव के लिये हमें भी वक्त के साथ बदलना पड़ेगा। हम कह सकते हैं कि हम वाकई एक बड़े परिवर्तन की ओर चल दिये हैं और कितने परिवर्तन होंगे यह वक्त तय करेगा।

    • जारी ……..

    पढ़ें इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/india-vichaar-korona-ka-kahar-ek-yug-parivartan-kee-or-paart-1-44-5000-coronas-havoc-towards-an-era-change-part-1/

    https://shagunnewsindia.com/india-coronas-havoc-towards-an-era-change-part-2/

    https://shagunnewsindia.com/corona-coronas-havoc-towards-an-era-change-part-3/

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading