Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    क्रिकेट : डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि को हराकर राजभवन ने जीता खिताब

    ShagunBy ShagunJanuary 2, 2025 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    लखनऊ, 2 जनवरी 2025: राजभवन में इंटर-टेक्निकल विश्वविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट ‘चांसलर्स कप‘ का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में राजभवन की टीम ने डॉ. ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को 73 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

    डॉ. ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ और राजभवन की टीम के बीच एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच में राजभवन की टीम के कप्तान अशोक देसाई थे, जबकि ए0के0टी0यू0 की टीम का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति जयप्रकाश पांडे ने किया। मैच में ए0के0टी0यू0 लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 12 ओवर के इस मुकाबले में राजभवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। राजभवन की तरफ से अशोक देसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन (चार छक्कों के साथ) बनाए और तीन विकेट भी लिए। इसके अलावा, विनोद कुमार यादव ने 29 रन, श्री धर्मेंद्र सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजभवन की ओर से अरविंद यादव, विनोद कुमार यादव, रितेश चौहान प्रत्येक ने 2-2 विकेट और पुनीत द्विवेदी ने 1 विकेट लिया।

    जवाब में, ए0के0टी0यू0 लखनऊ की टीम 10 ओवर में मात्र 31 रन ही बना सकी, और राजभवन की टीम ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब अशोक देसाई को दिया गया, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के जरिए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि राजभवन और विश्वविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द का प्रतीक भी बना। राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्साह और खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को और भी प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading