नशीला पेय पिलाकर आरोपित ने दिया घटना को अंजाम, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लखनऊ, 18 अप्रैल 2019: नाका के एक होटल में युवती को नशीला पेय पिलाकर मोबाइल दुकानदार ने साथी व भाई संग सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि सहेली के घर से लौटते वक्त आरोपित उसे जबरन होटल में ले गया और फिर हैवानियत की। गैंगरेप के बाद आरोपित उसे बाइक पर बैठाकर एक पार्क के पास छोड़कर भाग निकले।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने होटल के सीसी फुटेज खंगाले तो आरोपित कैद हुए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शेष दो आरोपितों की तलाश कर रही है। कैसरबाग इलाके में पीड़िता परिवार के साथ रहती है।







