Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    सुनसान जंगल में चलता था लिंग परीक्षण रैकेट, डॉक्टर गिरफ्तार

    By March 20, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 822

    नई दिल्ली, 20 मार्च। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर लिंग परीक्षण का एक ऐसा खेल चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ होते ही सब चौंक गये। दरअसल दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास स्थित एक सुनसान जंगल में अवैध रूप से लिंग परीक्षण का खेल एक कार में चल रहा था। इस मामले में सोनीपत पुलिस ने दिल्ली के नरेला के डॉ सुभाष जैन, नंगल कलान के विनोद कुमार और सोनीपत के मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। अवैध रूप से चलाये जा रहे पूरे खेल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को डॉक्टर की अवैध गतिविधियों को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो पायी।

    ऐसे पकड़े गये सभी आरोपी

    अवैध रूप से कार में चलाये जा रहे लिंग परीक्षण रैकेट के बारे में उप सिविल सर्जन डॉ आदर्श शर्मा ने कहा कि, पहले आरोपी डॉक्टर के पास एक गर्भवती महिला को भेजा गया था। जिसने अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग परीक्षण के लिये 30,000 रुपये में एक समझौता किया। फिर आरोपी डॉक्टर ने महिला के प्रलोभन के बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट खुद तैयार की और उसपर अपना हस्ताक्षर भी किया। वहीं महिला की मेडिकल रिपोर्ट सिविल सर्जन ने खुद तैयार किया और फिर उसपर अपना हस्ताक्षर भी किया। फिर आरोपी डॉक्टर ने गर्भवती महिला के पूछे जाने पर कि कहां आना है तो उसने बुधवार शाम नरेला में राम देवी चौक पहुंचने के लिए कहा और वहीं पर डॉक्टर के सहयोगी मनोज ने महिला से 30,000 रूपये भी लिये। फिर मनोज ने गर्भवती महिला को एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठने के लिए कहा। कार वहां से चली तो दिल्ली-हरियाणा के खत्म होते ही सर्सा गांव में एक सुनसान जंगल में ले जाया गया। फिर ठीक इसके थोड़ी ही देर बाद आरोपी डॉक्टर भी अपनी गाड़ी से वहां आया और उसने अपने सहयोगियों से महिला को लाने के कहा।

    टीम को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

    लेकिन महिला की कार का पीछा स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पहले से ही कर रही थी। डॉक्टर ने जैसे ही महिला पर परीक्षण करने की शुरूआत की, तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और डॉक्टर के साथ उसके सभी सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने बैटरी के साथ एक अल्ट्रासाउंड मशीन और डॉक्टर की कार के ट्रंक में लगे जनरेटर को जब्त कर सील कर दिया. इस बारे में पुलिस ने बताया कि महिला से लियो गये रकम को आरोपी डॉक्टर ने पहले ही बांट दिये थे। जिसमें से 20,000 डॉक्टर सुभाष जैन ने खुद रख लिये थे।

    गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों पर प्री-कॉन्सेप्शन और प्री-नेटाल डायग्नॉस्टिक टेक्निक्स (पीसी और पीएनडीटी) एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 और 23 और भारतीय दंड संहिता की 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था और रिमांड पर ले जाया गया है, ताकि पता चल सके कि उन्होंने इससे पहले कितने अवैध जांच किये हैं और कब से यह सबकुछ चल रहा था।

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading