Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    ShagunBy ShagunMay 7, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 16

    बंगाल में नई तैयारियों शुरू, लेकिन हुई दुखद घटना

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हिंसा का नया और दुखद अध्याय शुरू हो गया है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (मध्यमग्राम) के दोहरिया इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA/PSO) चंद्रनाथ रथ की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा किया और जैसे ही गाड़ी धीमी हुई, उन्होंने करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से तीन उनके सिर, छाती और अन्य हिस्सों में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कार में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है।Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    पॉइंट टू बी नोटेड :

    >गोली एकदम नज़दीक से मारी गई है
    >कई गोली मारी गई है ताकि बचने की उम्मीद ना रहे
    >बताया जाता है कि यह कोई आम गुंडे नहीं प्रोफेशनल किलर का काम है
    >जानकारी के मुताबिक इनको PA की हर मूवमेंट की खबर थी

    भाजपा का आरोप

    भाजपा ने इस हत्या का सीधा आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा नेताओं ने इसे “पूर्व नियोजित टारगेट किलिंग” बताया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने काफी दिनों से निगरानी की थी।

    पोस्ट-पोल हिंसा का हाल

    • चुनाव नतीजों के बाद राज्य में हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
    • अब तक हिंसा, आगजनी और हमलों से जुड़े करीब 200 मामले दर्ज किए गए हैं।
    • 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1,100 से ज्यादा लोगों को एहतियाती हिरासत में लिया गया है।
    • इस घटना सहित पोस्ट-पोल हिंसा में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हिंसा भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को लगातार गश्त, तुरंत गिरफ्तारी और सख्ती बरतने को कहा है।

    पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

    Shagun

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Assistant Superintendent of Satna Central Jail Marries an Inmate!

    सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक ने कैदी से रचाई शादी!

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading