Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    मुजफ्फरपुर बालिकागृह दुष्‍कर्म मामले में सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

    By July 24, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 833

    सांसद पप्‍पू यादव ने कहा – मुजफ्फरपुर घटना की हो सीबाआई जांच

    पटना, 24 जुलाई, 2018: जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर बालिकागृह की लड़कियों के साथ हुए दुष्‍कर्म की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अपने पत्र में सांसद ने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी स्‍वयं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देते हैं, जबकि बिहार सरकार में शामिल भाजपा के उपुमख्‍यमंत्री व मंत्री मुजफ्फरपुर की अमानवीय और शर्मसार करने वाली घटना को लेकर मौन हैं। यह आश्‍चर्यजनक है।

    सांसद ने अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस ने समाज कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित संस्‍थाओं के सोशल ऑडिट के दौरान कई गड़बडि़यों को उजागर किया था। इसकी रिपोर्ट भी विभाग के निदेशक को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आलोक में एक एजनीओ के खिलाफ मुजफ्फरपुर के महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और उक्‍त एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह की लड़कियों को पटना और मधुबनी स्‍थानां‍तरित कर दिया गया था।

    सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि इन लड़कियों की मेडिकल जांच के दौरान स्‍पष्‍ट हो गया है कि बालिका गृह की लड़कियों के साथ दुष्‍कर्म और यौन शोषण हुआ था। इन लड़कियों को नशा खिलाकर नेता और अफसरों के पास भेजा जाता था। इस मामले की प्रमुख गवाह व पीडि़ता की हत्‍या कर दी गयी, जबकि एक संबंधित अधिकारी की भी हत्‍या कर दी गयी है।

    सांसद ने कहा कि दोषियों की राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच के कारण राज्‍य सरकार की मशीनरी इसका सही तरीके से जांच नहीं कर सकती है। जांच को प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए पीडि़तों को न्‍याय और दोषियों को सजा दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर कांड की सीबीआई जांच जरूरी है।

    #जन अधिकार पार्टी (लो) #सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading