मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाई गई 3 सदस्यीय कमेटी, शासन स्तर पर हुयी बैठक में कारागार प्रशासन के आला अफसर भी हुए शामिल
लखनऊ, 14 जुलाई 2018: यूपी के 70 जिलों में जैमर, सीसीटीवी व सुरक्षा संबंधी अन्य उपकरण लगाने समेत कई बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता के सम्बन्ध में गठित कमेटी ने शासन स्तर पर हुयी बैठक में कारागार प्रशासन के आला अफसर भी शामिल हुए।
इस दौरान बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या करने के आरोपी गैंगस्टर सुनील राठी के बागपत जिला जेल कारागार से फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार भेजने को लेकर शुक्रवार को शासन स्तर पर आदेश जारी कर दिया है। लिहाजा सुनील राठी को शनिवार को सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ फतेहगढ़ कारागार स्थानांतरित किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बताया यह भी जा रहा है कि शासन सुनील राठी को फिर से उत्तराखंड के रुड़की जेल भेजने पर विचार कर रहा है। वही जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद शुक्रवार को शासन में जिलों की सुरक्षा को सुदृण करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाई गई 3 सदस्य कमेटी ने बैठक की।
जिसमें कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह व सदस्य गृह विभाग के आला अफसर और कारागार प्रशासन के वरिष्ठ अफसर शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यूपी के 70 कारागार में महज 48 जिलों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जबकि दर्जनों जेलों में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। जिनमें से एक बागपत जिला कारागार भी है इसके अलावा जेलों में मोबाइल फोन पर रोक लगाने के लिए लगाए गए जैमर 2G को 3G का नेटवर्क को ध्वस्त कर सकते हैं।
4G नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए यह काम नहीं करेंगे। जिसको लेकर शासन में हुई बैठक में कुख्यात अपराधियों की सुरक्षा को देखते हुए अब पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर अलग व्यवस्था किए जाने पर भी बल दिया गया। यही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में अपग्रेड सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया।







