ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस द्वारा करवाई हेतु लिखित पत्र मांगे जाने पर आजमगढ़ पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भेजा गया
लखनऊ 11 जुलाई 2018: फर्जी मुठभेड़ मामले पर सवाल उठाने पर रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव को मिली धमकी के बाद ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस द्वारा करवाई हेतु लिखित पत्र मांगे जाने पर आजमगढ़ पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भेजा गया। पत्र के साथ आजमगढ़ कन्धरापुर थाना प्रभारी अरविन्द यादव द्वारा धमकी और गाली गलौज करने की पूरी बातचीत का विवरण और कालरिकार्ड भी भेजा गया।
रिहाई मंच लखनऊ प्रवक्ता अनिल यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि घटना के चार दिन होने पर भी दोषी कन्धरापुर थाना अध्यक्ष अरविन्द यादव के खिलाफ अब तक कोई कार्रर्वाई नहीं की गई, जबकि अरविन्द ने सीयूजी नंबर से राजीव यादव के नंबर पर धमकी दी थी।
न्होंने कहा कि सीयूजी नंबर से धमकी के बाद भी कार्रवाई न होना साफ करता है की फर्जी मुठभेड़ के सवाल को दबाने में पूरा अमला लगा हुआ है। ऐसे में जिस तरह से राजीव को धमकी मिली है अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी। उन्होंने बताया की रिहाई मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने इसको लेकर डीजीपी कार्यालय में भी शिकायत की है।







