Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    भारी बारिश में खेत में मगरमच्छ ने किया ग्रामीण पर हमला, और चबा गया पैर

    ShagunBy ShagunAugust 7, 2022 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 812

    दुधवा से अनुराग प्रकाश के संस्मरण

    मानसून के वक्त जब आस पास के गड्ढों में पानी भर जाता है तब मगरमच्छ गांव के काफी करीब और कभी कभी गांव में भी घुस आते है। पिछले साल मानसून में मेरे गावों के 2 व्यक्ति अपने खेत का चक्कर लगाने जा रहे थे। मानसून में भारी वर्षा की वजह से पानी बढ़ने के कारण खेतों के किनारे व रोड के किनारे भी पानी भरा था।

    खेत की देखभाल कर जब दोनों लोग वापस गावों की तरफ आ रहे थे तभी एक जगह एक बड़े मगरमच्छ ने अचानक पानी से बाहर निकल कर एक गांववाले का पैर पकड़ लिया और पानी की ओर खींचने लगा । वो व्यक्ति बचने के लिए चिल्लाने लगा। वहाँ पर उस वक़्त मुश्किल से 2 फिट पानी रहा होगा।

    दूसरे व्यक्ति बहादुरी दिखाते हुए अपने मित्र को बचाने के लिए पानी मे लाठी चलानी शुरू की किसी तरह मगरमच्छ के मुँह से गांववाले की टांग छूट गयी और वो तुरंत वहाँ से जान बचा कर भागे।

    वापस आके गावों वाले उसे पलिया के अस्पताल ले गए जहाँ उसकी पट्टी कराई गई। फिर गावों वालो ने सोचा कि चल कर उस मगरमच्छ को खेत व रोड के पास से भगा दे ताकि वो दूसरे लोगों को न पकड़ सके।

    ये सोचकर गांव के 4-5 लोग इकठ्ठा होकर उस खेत के पास गए जहाँ मगरमच्छ ने गाँव वाले पर हमला किया था । वहाँ पर बहुत कम पानी था लेकिन एक जगह भैसों के बैठने की वजह से थोड़ा ज्यादा गड्ढा हो गया था। गांववालो ने आस पास पानी मे देखा उन्हें कुछ नज़र नही आया वो सोचे कि वो मगरमच्छ पास के तालाब में वापस चला गया होगा।

    तभी एक गाव वाला बोला कि शायद वो उस गड्ढे में हो जहाँ भैंसे बैठती है । ये कह कर वो जोर से आवाज़ करते हुए उसमे डंडा मारने लगा कुछ सेकंड के बाद पानी से एक बड़ा मगरमच्छ ऊपर की तरफ कूदा और एक झटके में एक लाठी को चबा गया। उसका साइज व आक्रामकता देखते हुए गावों वाले तुरंत वहां से वापस आ गए।

    2 दिन पहले croc camp के पास ही स्तिथ उस स्थान पर जब मैं गया जहाँ मगरमच्छ ने हमला किया था , तो वहाँ पानी बिल्कुल ही सूख चुका था । बहुत थोड़ा पानी था। लेकिन इतनी घनी झाड़ियां थी कि कुछ कहा नही जा सकता कि उनमें कौन सा जानवर छुपा हो।

    उम्मीद थी कि वो बिल्कुल पास ही स्तिथ एक बड़े तालाब में वापस चला गया होगा जहां वो पूरा साल रहते है। इस साल हम और सावधानी रखनी है क्योंकि मगरमच्छों ने पिछले माह आस पास कुछ कुत्तों और गायों पर हमला किया है और एक महिला को भी मारा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading