कहते हैं प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है और इस काम को लोग लंगर, भंडारा या फिर विशेष त्योहारों के पावन मौके पर लोग संगठित होकर पानी पिलाने का कार्य करते हैं। लेकिन गाज़ियाबाद के मंदिर में एक युवक उलटी गंगा बहा दी। यूपी के गाजियाबाद में मंदिर में पानी पीने आये दूसरे धर्म के बच्चे को एक युवक द्वारा नाम, पिता का नाम पूंछने के बाद जबरदस्त पीटा। इस बच्चे का कूसूर सिर्फ इतना ही था. कि उसने मंदिर परिसर में जाकर पानी पीने का प्रयास किया।

युवक के द्वारा इस तरह पिटाई के मामले के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले तुरंत संज्ञान में लिया और उस युवक के खिलाफ करवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से सोशल मीडिया पर जबरदस्त उबाल है और इस वायरल वीडियो वाली घटना पर लोग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।
https://youtu.be/W6s_nsmJcYs
बताया जाता है कि इस घटना का वीडियो आज सुबह ही बनाया गया है जिसे एक सोची समझी साजिश हिस्सा बताया जा रहा है लेकिन पुलिस की तत्परता से इस घटना का पर्दाफांश कर दिया गया।

ग़ज़िआबाद पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखे हुए कहा कि उपरोक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर टीम गठित कर मार पिटाई करने वाले व्यक्ति- श्रृंगी नंदन यादव पुत्र अश्वनी कुमार यादव निवासी गोपालपुर थाना संवारा भागलपुर बिहार को हिरासत में लिया गया एवं मुकदमा पंजीकरण/वैधानिक कार्रवाई संबंधी प्रक्रिया प्रचलित की गई है।
- लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक मुस्लिम बच्चे को केवल इसलिए पीट दिया जाता है कि वह मंदिर में पानी पीने आया था घोर शर्मनाक!!
- पत्रकार मनदीप पुनिया ने लिखा कि जहर.. इतना ज़हर कि नस्लों को बर्बाद कर देगा..
दूसरे धर्म का बच्चा आपके मंदिर में पानी पीने भी नहीं आ सकता! सिख धर्म से कुछ सीखिए, पिछले 4 महीने से किसान आंदोलन में लंगर खिला रहे हैं. मलेरकोटला के मुस्लिम भी लंगर खिला रहे हैं.. और एक आप हैं कि बच्चा पानी पीने आया तो मारने लगे। - रामराज्य में अगर मुस्लिम होते हुए मंदिर में पानी पिया तो आप ऐसे पीटे जा सकते है, इस बच्चे का कूसूर सिर्फ इतना ही था.
- नागेंद्र शर्मा : ऐसे जाहिलों को जेल में होना चाहिये जो किसी बच्चे को केवल पानी पीने के लिये आने पर मारने लगे हैं!







