Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    डीएडी बैडमिंटन प्रतियोगिता : पुणे के विक्रम ए.राजापुरे, प्रेक्षा जैन व मिथिलेश सुंदर ने जीते दोहरे खिताब

    ShagunBy ShagunFebruary 21, 2025 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 501

    लखनऊ, 21 फरवरी : पीसीडीए आर्मी पुणे के विक्रम ए.राजापुरे ने 11वां अखिल भारतीय डीएडी बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल व युगल आईडीएएस में दोहरे खिताब अपने नाम किये। सूर्या खेल परिसर, करियप्पा रोड, कैंट, लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट में सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे की प्रेक्षा जैन (महिला आईडीएएस) और सीडीए चेन्नई के मिथिलेश सुंदर (पुरुष खेल कोटा) ने भी दोहरे खिताब जीतकर दबदबा कायम रखा।

    पुरुष युगल खेल कोटा में पीसीडीए आर्मी लखनऊ के अजय कुमार व शैलेंद्र पावा चैम्पियन बने। जिन्होंने बी.श्रीहर्षवर्द्धन व मिथिलेश सुंदर को रोमांचक मैच में सीधे गेम में 21-12, 21-18 से हराकर खिताब जीता। महिला युगल ओपन में पीसीडीए आर्मी लखनऊ की मधु ज्ञानचंदानी व पूनम यादव उपविजेता रहे। रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड (डीएएससीबी) के तत्वावधान में पीसीडीए (आर्मी) एवं आईएफए (सीसी) लखनऊ द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डाॅ.मयंक शर्मा (आईडीएएस, रक्षा लेखा विशेष महानियंत्रक) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व संजय कुमार चौधरी (आईडीएएस, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

    मुख्य अतिथि डाॅ.मयंक शर्मा ने टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल सभी लोगों को उनके असाधारण योगदान के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल से हमें कुछ सीख लेनी चाहिए। जैसे शालीनता से हारना व हार को रचनात्मक रुप से स्वीकार करना और हर कीमत पर जीत से अधिक व्यक्तिगत विकास को महत्व देना आदि।
    उन्होंने ये भी कहा कि आप चाहे विजेता बने या नहीं, प्रत्येक मैच ने हमारे बीच सामूहिक अनुभव, धैर्य, रणनीतिक सोच तथा इन सबसे ऊपर मेल-जोल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। अंत में हरिहर मिश्रा (आईडीएएस, रक्षा लेखा नियंत्रक, एकीकृत वित्तीय सलाहकार (मध्य कमान) लखनऊ ने सम्पूर्ण टूर्नामेंट का विवरण प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष एकल आईडीएएस में पीसीडीए आर्मी पुणे के विक्रम ए.राजापुरे ने सीडीए चेन्नई के डाॅ.धनशेखर रथिनाम को 21-21, 21-12 से हराकर खिताब जीता। पुरुष युगल आईडीएएस में सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे के आनंद अग्रवाल के साथ उतरे विक्रम ए.राजापुरे ने सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे के दक्ष जैन व रोहन कदम को 21-9, 21-19 से हराकर जीत दर्ज की। सीडीए आरटीसी एनएडीएफएम, पुणे की प्रेक्षा जैन ने युगल खिताब जीतने के बाद महिला एकल आईडीएएस में अपनी युगल जोड़ीदार पीसीडीए (ओ) पुणे की ममता जी. को 21-17, 21-15 से हराया।

    मिश्रित युगल खेल कोटा में सीडीए चेन्नई के मिथिलेश सुंदर व पीसीडीए नेवी मुम्बई की एनी डेविड ने पीसीडीए आर्मी लखनऊ के अजय कुमार व सीडीए आर्मी मेरठ की रूचिका पटवाल को 21-17, 21-16 से हराया। पुरुष एकल खेल कोटा में दूसरी वरीय सीडीए चेन्नई के मिथिलेश सुंदर ने शीर्ष वरीय पीसीडीए आर्मी पुणे के रवि राज शर्मा को 21-19, 14-21, 21-7 से हराकर उलटफेर भरी जीत के साथ खिताब जीता।

    महिला युगल ओपन में सीडीए जबलपुर की दीक्षा मीना व मोना खरीहा ने पीसीडीए आर्मी लखनऊ की मधु ज्ञानचंदानी व पूनम यादव को 22-20, 21-19 से हराया।
    अन्य फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार हैं। मिश्रित युगल ओपन में पीसीडीए आर्मी पुणे के दीक्षित चौधरी व ममता ने सीडीए चेन्नई के जे प्रसन्ना प्रभु व ए.सूसन फातिमा को 21-10, 21-12 से हराया। महिला एकल ओपन में सीडीए गुवाहाटी की रेशमा ने शीर्ष वरीय सीडीए जबलपुर की दीक्षा मीना के खिलाफ 18-21, 21-19, 21-19 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

    पुरुष एकल ओपन में शीर्ष वरीय पीसीडीए एएफ नई दिल्ली के सोमवीर सिंह ने पीसीडीए आर्मी पुणे के दीक्षित चौधरी को 21-16, 26-24 से हराया। पुरुष युगल ओपन में पीसीडीए आर्मी पुणे के चिंटू कुमार व दीक्षित चौधरी ने सीडीए जबलपुर के अजय कुमार पॉल व राजेंद्र ठाकुर को 21-17, 21-10 से हराकर जीत दर्ज की।
    मिश्रित युगल आईडीएएस में सीडीए चेन्नई के डाॅ.धनशेखर रथिनाम व एस.संगीता ने पीसीडीए नेवी मुम्बई के डा.रजत कुमार व पीसीडीए (ओ) पुणे की ममता जी को 21-9, 24-22 से हराया।

    महिला युगल खेल कोटा में लिलोफर लिंगदोह व पपाई भौमिक ने शीर्ष वरीय रूचिका पटवाल व इंदु सारस्वत को 21-14, 21-9 से हराया। महिला एकल खेल कोटा में पीसीडीए आर्मी पुणे की शीर्ष वरीय नीलम पांडा ने सीडीए आर्मी मेरठ की दूसरी वरीय रूचिका पटवाल को 21-16, 21-15 से हराया।

    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading