Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    डकैतों की तलाश में हवा में तीर चला रही पुलिस

    ShagunBy ShagunJuly 15, 2017Updated:July 15, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging: file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 974

    लखनऊ । पीजीआई में एचएएल कर्मी और गोमतीनगर में रिटायर्ड इंजीनियर के घर पड़ी डकैती के मामले में राजधानी पुलिस की टीमें बंगाली गैंग की कुंडली तलाशने में जुट गई हैं। जांच टीमों को अभी तक जो भी तथ्य मिले हैं उससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि डकैती डालने का तरीका बंगाली गैंग जैसा ही है। इतना ही नहीं यह गैंग बीते साल राजधानी में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। यही वजह है कि पुरानी सीसीटीवी फुटेज में कैद बंगाली गैंग के सदस्यों की तस्वीर की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोमतीनगर और पीजीआई में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस टीमें पूर्व में दहशत का पर्याय रहे बंगाली गैंग पर नजर गड़ाए हुए हैं। सूत्रों की माने तो कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी जा चुका है जिनसे कई अहम सुराग भी मिल गए हैं। हालांकि गैंग का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस के कुछ अधिकारी जेलों में बंद अन्य गिरोह के लोगों से पूछताछ कर बंगाली गिरोह की कुंडली खंगालने में जुट गई है। वजह यह भी है कि बीते काफी समय से इस गैंग ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अचानक एक के बाद एक डकैती की वारदातों ने गैंग की सक्रियता पर सवाल उठा दिए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि विवेक खंड गोमतीनगर में शीत श्याम सदन में बिजली विभाग से सेवानिवृत अधिकारी गिरीश पांडेय पत्नी मंजू पांडेय, बेटा प्रशांत और बहू अनन्या व एक पोते, एक पोती के साथ रहते हैं। प्रशांत एक रियल स्टेट कंपनी में मैनेजर है जबकि उसकी पत्नी अनन्या बाराबंकी स्थित आईडीबीआई बैंक में काम करती है। वहीं गिरीश की बेटी कल्पना दुबई में नौकरी करती है। इन दिनों कल्पना अपने बच्चे के साथ यहां आयी हुई है।
    बीते बुधवार रात करीब ढ़ाई बजे रेलवे लाइन के किनारे से करीब आधा दर्जन डकैत मकान की खिड़की का ग्रिल काट कर अंदर दाखिल हो गए। डकैत असलहों से लैस थे। डकैतों ने पहले गिरीश और उनकी पत्नी मंजू के कमरे में धावा बोला। दोनों को लोहे की रॉड से घायल कर चादर से हाथ पैर बांध दिए। यहां डकैतों ने मंजू के गहने लूट लिए। फिर डकैत प्रशांत के कमरे में दरवाजा तोड़ का घुस गए। यहां भी डकैतों ने प्रशांत और उसकी पत्नी अनन्या पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने अनन्या के गहने व नगदी लूट ली और फरार हो गए। कासं

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading