भारत देश में लगभग 100 ऐसे पुल हैं, जो ढहने की कगार पर हैं और इस पर पूरी तरह ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी पुल के ढहने पर बड़ी दुर्घटना का होना संभावित है। यह बातें लोकसभा में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहीं, उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 1.6 लाख पुलों का ऑडिट पूरा किया है, जिसमें 100 से ज्यादा जर्जर हालत में पाए गए हैं।
उनके मुताबिक, प्रश्नकाल के दौरान ‘किसी भी समय 100 पुल ढह सकते हैं और इन पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पिछले साल की उस दुर्घटना के बारे में बात की थी, जिसमें महाराष्ट्र में सावित्री नदी के ऊपर बने पुल के बहने से एक राज्य परिवहन की बस और कुछ प्राइवेट वाहन बह गए थे। गडकरी ने कहा कि देश में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उन्होंने पुलों का डेटा इकट्ठा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया था।
केंद्रीय मंत्री ने कई रोड प्रॉजेक्ट्स में देरी होने को लेकर कहा कि ऐसा भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी के कारणों से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ वजहों से 3.85 करोड़ के रोड प्रॉजेक्ट्स में देरी हुई लेकिन अब इस परेशानी को हल करने के लिए कई उपाय निकाले गए है ।







