Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ने किया 10वां वार्षिक इंडिया फोरम का आयोजन

    ShagunBy ShagunAugust 26, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    मुंबई, 26 अगस्त, 2021: डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क ने 24 से 26 अगस्त, 2021 के दौरान मुंबई में अपने 10वें वार्षिक फोरम का आयोजन किया। यह आयोजन व्यक्तिगत एवं वर्चुअल दोनों तरीकों से किया गया जिसमें लोगों ने भाग लिया, और इसके बाद ब्रांड के भागीदारों, हीरा कारोबारियों, आभूषण निर्माताओं, और संरक्षकों की कुल संख्या 8 lac तक पहुँच गई।

    इस साल का फोरम ‘मेक लाइफ ब्रिलियंट’ की थीम पर आधारित है, जो डी बीयर्स के संकल्प और विश्वास को दर्शाती है कि इसके हीरे अपने ग्राहकों, समुदायों और पूरी धरती के जीवन को शानदार बनाने की ताकत रखते हैं। यह बात वर्ष 2030 तक संवहनीयता के लक्ष्य को हासिल करने के इसके साहसिक और महत्वाकांक्षी निर्णय के साथ-साथ हमेशा कायम रहने वाले आभूषणों के निर्माण तथा इसके कभी पुराने नहीं होने वाले डिजाइनों से भी झलकती है।

    इस तीन दिवसीय समारोह के दौरान, डी बीयर्स की ओर से कई रोमांचक और बेहद महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिसमें फ़ॉरएवरमार्क™ का नाम बदलकर डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क करने की घोषणा भी शामिल है।

    डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क की सीईओ, नैन्सी लियू ने कहा, “अपने 10वें डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क फोरम में सभी भागीदारों का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। पिछले एक दशक में हमने उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव के साथ-साथ हीरा उद्योग जगत की प्रगति एवं विकास को देखा है। ग्राहकों के बीच ऐसे ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है, इसकी खरीद उनके मूल्यों के अनुरूप हो और उनमें भरोसे की भावना जगाने में सक्षम हो। फ़ॉरएवरमार्क के डायमंड हमेशा से अपनी खूबसूरती और जिम्मेदारी के साथ की गई सोर्सिंग के उच्चतम मानकों पर खरे उतरते हैं। फ़ॉरएवरमार्क को डी बीयर्स के नाम के साथ और अधिक निकटता से जोड़कर, हम फ़ॉरएवरमार्क के वादे को डी बीयर्स में अंतर्निहित मूल्यों और इसकी विशेषज्ञता से सीधे जोड़ सकते हैं।”

    इस कार्यक्रम के दौरान ओकावांगो इटर्नल के शुभारंभ की भी घोषणा की गई। यह अफ्रीका में संरक्षण से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक को संबोधित करने के लिए डी बीयर्स और नेशनल ज्योग्राफिक के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है, ताकि ओकावांगो डेल्टा के जल स्रोत और तथा इसके जीवों एवं उनके सहारे जीवन-यापन करने वाले लोगों की रक्षा की जा सके।

    डी बीअर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री सचिन जैन ने कहा, “हमारे इस साल के फोरम की थीम, ‘मेक लाइफ ब्रिलियंट’ मौजूदा दौर के लिए एकदम उपयुक्त है। आज हम अपने सामाजिक उद्देश्य के साथ बड़े पैमाने पर ग्राहकों से जुड़ने तथा मौजूदा पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन को शानदार बनाने की अपनी क्षमता से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस साल का यह फोरम हमारे लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां हमने नए तौर-तरीके के साथ तालमेल बिठाते हुए वर्चुअल और फिजिकल, दोनों माध्यमों को अपनाया है। हमारे लिए यह फोरम अपने पार्टनर्स को एकजुट करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और तीन दिनों तक संचालन करने का एक अवसर है, और इस दौरान हमने कई नई एवं रोमांचक घोषणाएं की हैं, जिनमें ब्रांड को डी बीयर्स फ़ॉरएवरमार्क के रूप में प्रस्तुत करना, फ़ॉरएवरमार्क अवन्ति कलेक्शन का लॉन्च और हमारे नए कोड ऑफ ऑरिजिन प्रोग्राम के साथ-साथ नेशनल ज्योग्राफिक के साथ हमारी नई साझेदारी शामिल है, और यह साझेदारी वाकई उत्साह बढ़ाने वाली है।

    Shagun

    Keep Reading

    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    Aadhar Housing Posts Strong Growth, Profit Jumps 27%

    आधार हाउसिंग का रिकॉर्ड मुनाफा, क्लियरट्रिप ने शुरू की ट्रेन टिकट बुकिंग

    Major Phase of War Against Iran Ends, But Peace Remains Far Off

    ईरान के खिलाफ युद्ध का बड़ा दौर खत्म, लेकिन शांति अभी काफ़ी दूर

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading