Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दिल्ली बना सबसे अधिक सीसीटीवी लगाने वाला दुनिया का पहला शहर

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 486

    सीएम अरविंद केजरीवाल की मेहनत और संघर्ष की बदौलत दिल्ली ने दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। दिल्ली आज प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी लगाने के मामले में दुनिया का पहला शहर बन गया है। दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो चेन्नई से 3 गुना अधिक और मुंबई से 11 गुना अधिक है। केंद्र सरकार और एलजी की तरफ से लगातार अड़चनें डालने के बावजूद सीएम अरविंद केजरीवाल के लगातार संघर्ष, दूरदर्शिता और मेहनत की वजह से दिल्ली में सीसीटीवी लग सकें और आज दिल्ली को यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल हो पाया। इससे जिसने दिल्ली की जनता के लिए एक सुरक्षित माहौल देने का केजरीवाल सरकार का एक बड़ा वादा भी पूरा हुआ।

    इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रति वर्ग मील में लगाए गए सीसीटीवी के मामले में दिल्ली दुनिया भर के 150 शहरों में पहले स्थान पर है और शंघाई, न्यूयॉर्क व लंदन जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। महिला सुरक्षा को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली सरकार ने अब तक 2.75 लाख सीसीटीवी लगाए हैं और अगले कुछ महीने में 1.4 लाख सीसीटीवी और लगाए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमें यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में शंघाई, न्यूयार्क और लंदन जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 कैमरे लगे हैं, जबकि लंदन में प्रति वर्ग मील 1138 कैमरे लगे हैं। मिशन मोड में काम करने वाले हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों को मेरी बधाई, जिनकी बदौलत हमने इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल की।’’

    केजरीवाल सरकार ने केंद्र की हर बांधाओं को दूर कर हासिल किया मुकाम

    केजरीवाल सरकार अपने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल देने के लिए शुरू से ही प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने की योजना बनाई। जब दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज किए, तब केंद्र सरकार और एलजी द्वारा विभिन्न तरह की बांधाएं डाली गई। सीसीटीवी प्रोजेक्ट की फाइल को एलजी हाउस ने रोक दिया।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कई बार एलजी से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए अनुरोध किया गया। लेकिन एलजी द्वारा विभिन्न मामूली कारण बताते हुए फाइल को मंजूरी नहीं दी गई। इसके बावजूद सीएम अरविंद केजरीवाल के इरादे नहीं डीगे, वह जनहित की इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध और दृढसंकल्पित थें। जनहित के लिए आखिरकार सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य कई मंत्रियों को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलवाने के लिए एलजी हाउस में धरने पर बैठना पड़ा।

    कई दिनों तक लगातार धरने पर बैठने के बाद एलजी की तरफ से प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान करने पर मजबूर होना पड़ा। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेहनत, लगन और तपस्या का ही परिणाम है, जिसकी बदौलत इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो सका है और आज दिल्ली भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला शहर बन गया है, जहां पर प्रति वर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और दिल्ली की 2 करोड़ जनता के साथ दुनिया भर से आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल पा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh creates a record: becomes 100% ODF Plus state!

    कीर्तिमान रचा उत्तर प्रदेश: 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना!

    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    International Women's Day 2026: Barabanki celebrates women's empowerment, honors meritorious daughters and mothers

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बाराबंकी में नारी शक्ति का जश्न, मेधावी बेटियों और माताओं का हुआ सम्मान

    A big game of corruption in Charwa Nagar Panchayat? ED demands probe into the huge wealth of Executive Officer Subhash Chandra Singh

    चरवा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल? अधिशासी अधिकारी की अकूत संपत्ति पर ED जांच की मांग

    Cartoon: समाचार अब समाप्त हुए !

    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran's president tells neighbors: 'We won't cede even an inch of land to the enemy, but we are brothers'

    ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसियों से कहा: ‘1 इंच जमीन भी दुश्मन को नहीं देंगे, लेकिन हम भाई हैं’

    March 9, 2026
    Trump and Netanyahu's dream of a quick victory is shattered, the war drags on and the global economy is faltering.

    ट्रंप और नेतन्याहू का त्वरित जीत का सपना टूटा, युद्ध खिंचता जा रहा और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही

    March 9, 2026
    Uttar Pradesh creates a record: becomes 100% ODF Plus state!

    कीर्तिमान रचा उत्तर प्रदेश: 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना!

    March 9, 2026
    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    March 9, 2026
    Mata Shitala Devi protects against infectious diseases, fair to be organised in Lucknow tomorrow on 8th March

    संक्रामक बीमारियाँ से बचाती हैं माता शीतला देवी, लखनऊ में मेले का आयोजन कल 10 मार्च को

    March 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading