नई दिल्ली, 01 फरवरी। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है और जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट प्रोगामर, लीगल असिस्टेंट, फायर इंस्पेक्टर जैसे पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी, एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के आधार पर पदों को विभाजित किया गया है और कई पदों का चयन अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।
मैनेजर से लेकर असिस्टेंट पद
एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में अलग अलग फील्ड की असिस्टेंट मैनेजर और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोग्रामर, लीगल असिस्टेंट, फायर इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
भर्ती में हर पद के अनुसार उम्मीदवारों के लिए योग्यता तय की जाएगी। इसमें यह पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
आयु सीमा
आयु सीमा डीएमआरसी के नियमों के आधार पर तय की जाएगी.
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 26 फरवरी 2018
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में करें आवेदन
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल, सिविल) के 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान का नाम
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
पदों के नाम
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल, सिविल)
पदों की संख्या
कुल 150 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
वेतन
24500 रुपये।







