नयी दिल्ली, 15 जुलाई शहर में एक बार फिर से मोमोज उत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें इस बार भाप में पकने वाले दक्षिण एशियाई पकवान के 100 से ज्यादा प्रकार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में कल से शुरू हुए तीन दिवसीय उत्सव में मोये से लेकर लहसुन की चटनी और भेल चाट से लेकर चुकंदर के मेमोज हैं।
उत्सव में 25 कियोस्क लगाए गए हैं जो क्रीमी सॉस में बने मोमो बर्गर से लेकर इतावली मोमोज पिजा तक दे रहे हैं।
उत्सव का आयोजन करने वाले गोबजिंगा के संस्थापक शांतनु वर्मा ने कहा, ‘ ‘ यह दिल्लीवासियों के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है और रेस्तरां तथा दुकानदार अलग अलग खाने का सामान मोमोज में भर कर प्रयोग करते हैं। इस उत्सव में उन्हें बडे स्तर पर पहचान मिलती है। ‘ ‘
उन्होंने कहा, ‘ ‘ हम जल्द ही इसका आयोजन अन्य शहर में भी करेंगे। ‘ ‘
यह उत्सव 16 जुलाई तक चलेगा।
Keep Reading
Add A Comment







