लखनऊ, 24 फरवरी 2019: विशाल खण्ड तीन गोमती नगर में स्थानीय निवासियों ने एलडीए की खाली पड़ी जमीन पर कम्युनिटी सेंटर बनवाने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि आस पास ऐसा कोई कम्युनिटी सेंटर नहीं है। यह जमीन एलडीए के नाम पर है। भवन संख्या दो सौ इकतीस के सामने स्थित इस जमीन को अस्सी के दशक में व्यवसायिक निर्माण हेतु छोड़ा गया था जोकि जमीन खाली पड़ी है।
विशलखण्ड कल्याण समिति कार्यकारणी की बैठक में कम्युनिटी सेंटर बनवाने की मांग संबन्धी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक राकेश अग्रवाल, अध्य्क्ष डॉ आरसी मिश्रा, एसएन पाठक, महासचिव राकेश सक्सेना,डॉ दिलीप अग्निहोत्री, रुद्र नारायण पांडेय योगेश गोयल,पंकज शुक्ला, केके गोगिया,उपस्थित थे।







