लखनऊ, 09 सितम्बर 2019: लखनऊ के पत्रकारपुरम् में गणेश पूजा महा उत्सव अपने नौवें वर्ष में भी लखनऊ वासियों व आसपास के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने का केंद्र बना रहा।
गणेश पूजन को आकर्षक और आकर्षक बनाने के लिये उत्तर आठ साल पहले एक अनोखी व आकर्षक पहल की गयी थी जो हर बार कई विशेषताओं व आकर्षण के साथ भक्तजनों के मन को भा जाती है।

इस धर्म यात्रा का प्रारम्भ पत्रकारपुरम् के एक बड़े समाजसेवी रामसागर जी यादव के नेतृत्व से शुरू हुआ।
इस बार नवम् गणेश पूजन समारोह विशेष आकर्षणों, धर्मामृत व श्रद्धामृत की वर्षा द्वारा पुनः लोगों के मनों को भक्तिमय करने व धरा को कुछ अंश तक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिये आतुर है। यहाँ सजायी जा रही झाँकियाँ और कार्यक्रम हर श्रद्धालु का मन मोह लेता है। यहाँ का गणेश पूजन महोत्सव अपनी एक विशिष्ट छाप बना रहा है।
इस महोत्सव के आयोजक मण्डल में गणेश पूजा समिति पत्रकारपुरम के संरक्षक श्री राम सागर यादव, अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, पूर्व पार्षद श्री सर्वेश यादव, श्री राजीव जायसवाल, श्री संजय शुक्ला, श्री सुजीत श्रीवास्तव, श्री मनीष गुप्ता, श्री संजीव श्रीवास्तव एवं आदरणीय प्रतिभा झा शामिल हैं।







