राहुल गुप्ता
शाहगंज, जौनपुर, 14 मई 2024 : कभी सिराजे हिंद कही जाने वाली आज बाहुबलियों की यह वीर भूमि तमाम साहसी और बौद्धिक लोगों से ओत प्रोत है। 18वीं लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ खबरों के कवरेज करने के दौरान, शाहगंज नगरपालिका में दिव्यांग पंकज गुप्ता की ओर अनायास ही आकृष्ट हो गए। कोई भी हो उनके कार्यों को देखकर सबका आकृष्ट होना लाज़मी है। इस तपती मई में जिस मेहनत और जुनून से वो अपनी पार्टी (समाजवादी) के लिए लगे हुए थे देखते ही बनता था। पहली नजर पे लगा की वो पार्टी के किसी बड़े पद पर होंगे पर उनसे पूछने पर पता चला की वो पार्टी में 2007 में सपा में सदस्य बने, फिर धीरे धीरे समाजवाद की विचारधारा से वो बहुत प्रभावित हुए। पूर्व मंत्री ललई यादव को अपना गुरु मानने वाले पंकज गुप्ता 2007 से लगातार पार्टी की मजबूती के लिए अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं।
2022 में ही उन्होंने सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता ली। पार्टी हितों के कार्य में यह इनके प्रतिदिन का कार्य है की नगर में लोगों के पास जा-जा कर समाजवादी विचारधारा से उन्हें अवगत कराते हैं। निम्न मध्यम वर्ग का यह दिव्यांग समाजवादी सिपाही तन मन धन से अपनी पार्टी के प्रति समर्पित है। समाजवादी पार्टी की यह बात “सपा में सब विशेष हैं यहां हर कार्यकर्ता अखिलेश है” की कहावत पंकज पर पूरी तरीके से चरितार्थ होती है। किसी विचारधारा के प्रति इतना जुनून की कोई अपना सर्वस्व लगा दे। यह आज के दौर में न जल्द देखने में आता है न जल्द सुनने में।
पंकज की मेहनत और लगन को देखते हुए शाहगंज निवासी सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू (शेखर) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के चलते उन्हें अपने प्रकोष्ठ में नगर की अहम जिम्मेदारी दी। इस पर पंकज ने कहा की जिम्मेदारी का निर्वहन जोर शोर से निभाउंगा। मैं किसी भी समस्या को अपनी और पार्टी हितों के बीच में नहीं आने दूंगा, मैं अपने स्तर पर लगातार कार्य करता रहूंगा।
उन्होंने कहा, हमारे राजनीतिक गुरु ललई यादव जी हमें सदैव प्रेरित करते रहते हैं और हमारी और व्यापारियों की समस्यायों के समाधान के लिए सदैव साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा की मेरी विकलांगता को मैंने कमजोरी नहीं माना है, समाजवादी विचारधारा से मुझे बल और साहस प्राप्त होता है। जिससे मैं पार्टी के लिए समर्पित रहता हूं। मैं और शाहगंज की पूरी इकाई पूर्व मंत्री ललई यादव के नेतृत्व में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा की अपार जीत के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।
शाहगंज से सपा व्यापर प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आगे कहा की बीजेपी सरकार में व्यापारी सर्वाधिक प्रताड़ित महसूस कर रहा है। वो बदलाव चाहता है। व्यापारी समाज अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए इस बार पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ है।