Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    ‘डिजिटल इंडिया’ में करें अपने प्रतिनिधि का डिजिटल मूल्यांकन

    By January 31, 2018Updated:January 31, 2018 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536

    नई दिल्ली, 31 जनवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2 जुलाई 2015 को ‘‘डिजिटल इंडिया’’’ प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस अभियान की शुरुआत के बाद देश के लोगों के जीवन में कई बदलाव आए। लोगों ने व्यवस्था का डिजिटलीकरण देखा और अपने जीवन में आधुनिकता को महसूस किया। इस नजरिए से कहा जा सकता है कि डिजिटल व्यवस्था से सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन ही तेज नहीं हुआ, आम आदमी के जीवन स्तर तक उसे पहुँचाने में भी मदद मिलती है।

    इसके अलावा डिजिटल व्यवस्था से मतदाताओं को अपने जन-प्रतिनिधियों के कामकाज का आकलन करने में भी आसानी होती है। सोशल मीडिया के जरिए वे जान पाते हैं कि जिसे उन्होंने 4 साल पहले अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना था, उन्होंने जन भावनाओं का कितना सम्मान किया? क्योंकि, आज सोशल मीडिया ऐसा सशक्त माध्यम है जो विचारों से किसी का भी आकलन करने में समर्थ है। इसीलिए देश की राजनीति और राजनेताओं का जनता द्वारा आकलन करने के लिए एक डिजिटल मंच ‘‘ट्रूपल’’ शुरू किया जा रहा है। ये डिजिटल पर एक खुला प्लेटफार्म होगा जहाँ कोई भी किसी भी नेता या राजनीतिक पार्टी के बारे में अपने विचार प्रकट कर सकता है।

    कहाँ से उपजा ये विचार?

    आज सोशल मीडिया के इस युग में हर व्यक्ति अपना विचार प्रकट करने के लिए सक्षम है, जिसके हाथ में मोबाइल फोन है और वो सोशल मीडिया में अपनी दखल रखता है। अन्य मीडिया हमें जो खबर दे रहा है क्या वो ‘‘पेड़ न्यूज’’ है या वास्तविक? अब ये सवाल प्रासंगिक नहीं रह गया, क्योंकि सोशल मीडिया सबकी खबर रखता है! यही स्थिति जनता की आवाज को लेकर भी है! आज चुनाव के बाद कौन है जो जनता से संवाद करने आता है? जो भी हो रहा है वो ‘‘एकालाप’’ है यानी नेता बोल रहा है और जनता उसे सुनने के लिए मजबूर है। ऐसी स्थिति से उबरने के लिए ऐसे सार्वजनिक डिजिटल मंच की जरुरत थी, जहाँ सभी की हिस्सेदारी हो और जन-प्रतिनिधियों के कामकाज और उनकी सक्रियता का भी मूल्यांकन हो सके! उनके द्वारा चुनाव में किए गए वादों और बाद में उस पर अमल का विश्लेषण हो सके! इसी विचार के साथ हमने ये मंच बनाया है जहाँ आकर लोग अपने नेता (जन प्रतिनिधि) के काम पर कमेंट करें और उसे रेटिंग दें।

    ‘‘ट्रूपल’’ बनाने का उद्देश्य

    ‘‘ट्रूपल’’ शुरू करने का मकसद जनता की समस्या को उठाने उन्हें सुलझाने के साथ रेटिंग के माध्यम से राजनेताओं को यह अहसास कराना भी है कि जनता उनके कामकाज पर नजर रखे है। जनता उनसे कितनी खुश और कितनी दुखी है! क्योंकि, नेता किसी भी पार्टी, गुट, विचारधारा का हो! यदि वो जनता के हित के लिए काम करेगा तो जनता हमेशा उसका साथ देगी। इसके अलावा हर वो खबर जो लोग जानना चाहते हैं, पर वो किसी प्रभाव या राजनीतिक कारण से दब गई है उसे जनता के सामने लाना है।

    ‘‘ट्रूपल’’ विश्व का पहला रेटिंग एंड एनालिटिक प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से आप बिना किसी रोकटोक एवं डर के अपने विचार व्यक्त कर जनप्रतिनिधि द्वारा किये गए कार्यों को “रेट” करने के साथ साथ उनसे जुडी सारी खबर भी जान सकते है।

    Keep Reading

    ‘Indian Peacock’ Brings Handloom into Everyday Fashion—Giving a New Flight to Artisans’ Livelihoods Send feedback Side panels History Saved Words 28 Characters 202 Press tab for actions

    हथकरघा को रोज़मर्रा के फैशन में ला रहा ‘इंडियन पीकॉक’- कारीगरों की आजीविका को नई उड़ान

    स्वास्थ्य क्रांति और ब्रांड नवीनीकरण: केएचजी के 4 स्टार्टअप्स + गोदरेज का नया विजन

    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading