लगे -लगे कूड़ा हो गई करोड़ों की डिज़िटल मशीन
लखनऊ 14 दिसम्बर। लखनऊ में डिज़िटल ई सुविधा केंद्रों का कितना बुरा हाल है यह अंदाजा इस फोटो को देख कर लगाया जा सकता है जहाँ ऐशबाग मिल एरिया स्थित उपकेंद्र, ई सुविधा केंद्र पर लगाई गयी डिज़िटल बिल डिपोसिट मशीन कई सालो से ख़राब पड़ी है इस मशीन के हालात ऐसे है कि मकड़ियों और धूल ने इसे पूरी तरह से जकड लिया है। लेकिन इसका पुरसाहाल अभी तक किसी भी ज़िम्मेदार अधिकारी ने नहीं लिया जबकि प्रधानमंत्री का नारा ही डिज़िटल इंडिया है।

लोग जब भी बिल जमा करने आते है तो हमेशा लम्बी लाइन लग कर बिल जमा करते है इसके अलावा इस केंद्र पर सबसे बड़ी समस्या यह है की चाहे जितनी बड़ी लाइन लग जाये बिल एक ही काउंटर पर जमा होगा जबकि बिल जमा करने के दो काउंटर है लोगो ने बताया कि लम्बी लाइन लगने के बाद यदि डेबिट कार्ड से पेमेंट करना हो तो सर्वर की अलग दिक्कत होती है जिससे लम्बी लाइन लगने के बाद वापस होना पड़ता है और कैश का इंतजाम कर फिर नै लाइन लग कर बिल जमा करना पड़ता है।
इसी तरह के कुछ हालात ऐशबाग मोतीनगर डीएवी कॉलेज के सामने बने ई सुविधा केंद्र का है यहाँ भी तीन काउंटर होने के बाद भी एक ही काउंटर पर बिल जमा होते है और लोगों को भरी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

अत्याधुनिक कैशलेस मशीने का बुरा हाल








1 Comment
Nice Post.