Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    साहित्य परिषद का सेवा संकल्प

    By May 10, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    संकट काल में समाज के अनेक संघठन की कार्यप्रक्रिया में परिवर्तन होता है। वैसे श्रेष्ठ साहित्य की रचना भी समाज के हितों के अनुरूप होती है। जो इसका किसी न किसी रूप में संवर्धन ना कर सके उस साहित्य को निरर्थक समझना चाहिए। अखिल भारतीय साहित्य परिषद इसी दिशा में सक्रिय है। लेकिन इस बार इसकी प्रांतीय कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक में प्रमुख रूप से सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। सदस्यों से कोरोना आपदा राहत में सहयोग जारी रखने का आह्वान किया गया। इसी भाव के अनुरूप बैठक में

    सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया:।
    सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मा कश्चिद्दुखभाग्भवेत।।

    का समवेत पाठ भी किया गया। यही भारत का दर्शन,चिंतन है,इसी के अनुरूप हमारे कार्य व विचार होने चाहिए। इसी कामना से ही साहित्य का भी सृजन होना चाहिए।ऑनलाइन बैठक में विषय प्रवर्तन प्रदेश महामंत्री पवन पुत्र बादल ने किया। वर्तमान आपदा से मुकाबले और सेवा कार्य तेज करने का संकल्प लिया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि कार्यकर्ता यह वातावरण बनाये कि लोग सैनिटाइजर और मास्क के पीछे ना भागें बल्कि इनकी जगह साबुन और गमछे का प्रयोग करें। जो भी प्रवासी अथवा मजदूर भाई चोरी छिपे आपके गाँव, शहर, मुहल्ले में आ रहे हैं, उनकी सूचना अनिवार्य रूप से प्रशासन को दी जाए।

     

    कार्यकर्ताओं को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। पैदल लौट रहे लोगों की सुविधाओं का भी स्थानीय कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना चाहिए। उनके लिए भोजन, पानी की उचित दूरी पर अमल के साथ व्यवस्था करनी चाहिए। वैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे श्रमिकों से भावुक अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि वह पैदल ना चलें, सरकार उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। ऐसे भी अभावग्रस्त लोग है,जो अपनी कठिनाई किसी को बताने में संकोच करते है। ऐसे लोगों को भी सहायता पहुंचनी चाहिये।

     

    ऑनलाइन बैठक को वरिष्ठ साहित्यकार व साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर।पराड़कर ने भी संबोधित किया। उन्होंने सेवा कार्य में लगी सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं व व्यक्तियों का अभिनन्दन किया। ऐसे ही प्रयासों से भारत की विश्व प्रशंसा की जा रही है। साहित्य परिषद् के लिये कार्य करने वाले संगठन की गतिविधियों से भी जुड़े है। इसलिये अध्ययन अध्यवसाय तथा अपने लिये भी समय का अभाव रहता है। अब साहित्यिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मिला है। हमारा अध्ययन विस्तृत,गहन और रचना धर्मिता की गुणवत्ता बढाने वाला व ज्ञानकोष का विस्तार करने वाला होना चाहिए।

     

    आधारभूत ज्ञान के विषय पढ़ने चाहिये । अध्ययन के समय नोट किए गए महत्वपूर्ण उद्धरण ज्ञान की वृद्धि करते हैं। लेखन में यह उपयोगी होते हैं। जो कुछ हम पढ़ते हैं उसे कई बार दूसरों को बताने पर भी वह वह स्थायी और उपयोगी होता है। वेद का अर्थ ज्ञान होता है, वेदना अनुभूति होती है। दूसरों की अनुभूति को महसूस करना संवेदना होती है । इन सब को समेकित करके किया गया सृजन साहित्य होता है। यही साहित्य्कार का कर्तव्य है। यही साहित्यकार का सामाजिक उत्तरदायित्व भी होता है। इसलिये लिखते समय लेखन की समाज के लिये उपयोगिता का भी ध्यान रखना चाहिए।

     

    ऑनलाइन प्रदेश कार्य समिति बैठक की अध्यक्षता परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी ‘मधुपेश ‘द्वारा की गई। राष्ट्रीय संगठन मन्त्री श्रीधर पराड़कर जी मुख्य अतिथि रहे। संयोजन एवं संचालन महामंत्री पवन पुत्र बादल द्वारा किया गया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में अरविंद भाटी, महेश पांडेय बजरंग प्रो सत्येंद्र मिश्र, अक्षय कुमार, उमेश शुक्ला विजय त्रिपाठी, संजीव जायसवाल, संजय, बलजीत श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading