Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    समय से खा लें दवाई नहीं होगा फायलेरिया

    ShagunBy ShagunDecember 22, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 680

     19 जिलों का राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    लखनऊ, 22 दिसंबर 2021: फायलेरिया की दवा समय से खा लें। भविष्य में इस बीमारी के होने की आशंका लगभग शून्य हो जाएगी। फायलेरिया से जान नहीं जाती है लेकिन इस बीमारी हो जाने पर जीवन कष्टप्रद हो जाता है। यह कहना है मलेरिया एवं वेक्टर बोर्न डिजीज के अपर निदेशक डॉक्टर वीपी सिंह का। डॉ सिंह ने फायलेरिया अभियान के राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे।

    प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) सत्र को संबोधित करते हुए अपर निदेशक डॉ सिंह ने कहा कि फायलेरिया उन्मूलन के लिए जल्द ही केवल 7 जनपदों में नाइट ब्लड सर्वेक्षण होगा, बाकी 12 जिलों में नाइट ब्लड सर्वे हो चुका है।

    उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में गोंडा, गोरखपुर, रायबरेली, कुशीनगर, संतकबीर नगर, औरैया, बस्ती, कन्नौज, देवरिया, बहराइच, सिद्धार्थनगर, इटावा, कौशांबी, गाजीपुर, सुलतानपुर, श्रावस्ती, महराजगंज, बलरामपुर और फर्रुखाबाद जनपद एमडीए चलेगा साथ ही साथ दो जिले रायबरेली और कौशांबी आईडीए राउंड चलेगा। उन्होंने अभियान की योजना, गतिविधि व उपलब्धता का आंकड़ा पेश किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयं सेवी संस्था पाथ के सहयोग आयोजित हुआ। इस मौके पर डब्ल्यू.एच.ओ. के डॉ तनुज शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी।

    उन्होंने जनपदों में होने वाले माइक्रो प्लानिंग पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पाथ संस्था के डॉ शोएब अनवर ने जनपदों में फायलेरिया बीमारी को जांचने के लिए होने वाले नाइट ब्लड सर्वेक्षण पर प्रकाश डाला। पाथ संस्था के डॉ अमरेश ने दवा किसको नहीं खानी है। इसको विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फायलेरिया की दवा नहीं खानी है।

    सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) की रंजना द्विवेदी ने बीमारी और इलाज के प्रति जागरूकता पर अपनी रखी। उन्होंने संचार की आवश्यकता पर बल देते हुए यह समझाया कि उचित समय पर दवा खा लेने से बीमारी से बचा जा सकता है। पीसीआई के ध्रुव प्रकाश सिंह ने इन्टरपर्सनल कम्यूनिकेशन, सोशल मोबीलाइजेशन और इंटर डीपार्टमेंटल कॉर्डिनेशन पर विस्तार से चर्चा की। जीएचएस के अनुज घोष ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading