लखनऊ, 13 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस का सात-सदस्यीय छात्र दल सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग हेतु आज नार्वे रवाना हो गया। नार्वे रवाना होने से पूर्व इस छात्र दल को विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाएं पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कहा कि इंग्लैण्ड की चिल्ड्रेन्स इण्टरनेशनल समर विलेज संस्था (सी.आई.एस.वी.) द्वारा विश्व के अलग-अलग देशों में एक माह का अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न देशों के बच्चे एक साथ एक छत के नीचे एक माह तक साथ-साथ रहकर मित्रता, सौहार्द, आपसी भाईचारे का पाठ सीखते हैं। इसी संदर्भ में सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सम-सामयिक विषयों पर विभिन्न देशों के बच्चों के विचारों को प्रमुखता देना एवं शान्ति-शिक्षा की विचारधारा को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग का आयोजन 14 से 21 अप्रैल तक नार्वे के रोगालैण्ड शहर में किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के छात्र दल प्रतिभाग करेंगे। इस यूथ मीटिंग में सी.एम.एस. छात्रों का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मोनिका ऐरन कर रही हैं जबकि छात्र सदस्यों में शुभांगी सिन्हा, समृद्धि शर्मा, भाविनी श्रीवास्तव, संदेश यादव, ईशांत पॉल एवं अर्णव सिंह शामिल हैं।
किशोरों व युवाओं में वैश्विक दृष्टिकोण का विकास जरूरी
- दो-दिवसीय मॉडल युनाइटेड नेशन्स (एम.यू.एन.) कान्फ्रेन्स सी.एम.एस. में प्रारम्भ
- श्री सुशील धुले, आई.पी.एस., एस.पी. क्राइम ब्रान्च, लखनऊ
लखनऊ, 13 अप्रैल 2019: सी.एम.एस, अलीगंज में दो-दिवसीय मॉडल युनाइटेड नेशन्स (एम.यू.एन.) कान्फ्रेन्स का शुभारम्भ आज विद्यालय प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि श्री सुशील धुले, आई.पी.एस., एस.पी. क्राइम ब्रान्च, लखनऊ, उ.प्र., ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत् उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गांधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी, श्री रोशन गाँधी, इंग्लैण्ड से पधारे वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रोजर डेविड किंगडन, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त, सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि श्री सुशील धुले, आई.पी.एस., ने कहा कि किशोंरों व युवाओं को सामयिक घटनाओं, अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों एवं कूटनीतिक जानकारियाँ प्रदान कर उनके दृष्टिकोण को वैश्विक एवं व्यापक बनाना वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है। श्री धुले ने कहा कि हालांकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान निकाले हैं परन्तु वीटी पॉवर की वजह से कई समस्याएं अनसुलझी ही रह जाती हैं।
सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने कहा कि आज विश्व अनेक कठिनाइयों जैसे आतंकवाद, पर्यावरण, ग्लोबल वार्मिंग तथा युद्ध जैसी स्थितियों से जूझ रहा है। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं अतः उन्हें इसकी जानकारी देना आवश्यक है।






