लखनऊ, 03 अगस्त 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की। छात्रों के इस मार्च का नेतृत्व डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने किया। छात्रों का यह ‘चरित्र निर्माण मार्च’ आज प्रातः गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

इससे पहले छात्रों के इस विशाल मार्च ने आज लखनऊ की सड़कों पर अभूतपूर्व दृश्य उपस्थित किया। इस भव्य मार्च में छात्रों ने अनेको महापुरषों के विचारों व तस्वीरों के साथ ही प्रेरणा देने वाले नारे लिखे प्ले कार्डो, बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से चरित्र निर्माण, जीवन मूल्यों व संस्कारों पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए लिए प्रेरणास्रोत होगा।






