Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता देश एक भारत श्रेष्ठ भारत

    ShagunBy ShagunApril 28, 2022 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारत रत्न लता मंगेश्कर स्वर साम्राज्ञी के रूप में प्रतिष्ठित थी। यह बात अलग है कि वह अपने को संगीत की साधिका मानती थी। वैसे समर्पित भाव की इस साधना ने उन्हें संगीत जगत के विलक्षण मुकाम पर पहुंचाया था-

    न भूतो न भविष्यति 

    यह माना जा रहा था उनकी स्मृति में शुरू किया गया सम्मान संगीत क्षेत्र की किसी विभूति को दिया जाएगा। लेकिन लता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान सर्व प्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया गया। मतलब पहला लता दीनानाथ सम्मान समाज सेवा के लिए दिया गया। इस पर विचार करने के एक पीढ़ी पीछे लौटना होगा। इस सम्मान में लता के साथ दीनानाथ का भी नाम जुड़ा है। पुरष्कार का यह नामकरण अपने में बहुत कुछ कहने वाला है। इसमें पुत्री लता और पिता दीनानाथ का नाम शामिल है। दीनानाथ मंगेशकर महान संगीतज्ञ थे। इसके साथ ही समाज व राष्ट्र कार्यों में भी उनकी रुचि रहती थी। महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर और सुधीर फड़के उनके पारिवारिक मित्र थे। सुधीर फड़के समाज सेवक के साथ ही संगीतकार भी थे।

    गीतरामायण रामायण के प्रसंगों पर आधारित छप्पन मराठी गीतों का संग्रह है। यह आकाशवाणी पुणे से प्रसारित होने वाला बहुत लोकप्रिय कार्यक्रम था। इसके लेखक प्रसिद्ध साहित्यकार गजानन दिगंबर माडगूलकर थे। जबकि सुधीर फड़के ने संगीतबद्ध किया था।

    लता मंगेशकर को बचपन से ही संगीत के साथ ही राष्ट्र सेवा का माहौल मिला। लता मंगेशकर ने गोवा के स्वतंत्रता अभियान व चीन पाकिस्तान के आक्रमण के समय सेनानियों के उत्साहवर्धन का उल्लेखनीय कार्य किया। वीर सावरकर के प्रति उनका बहुत सम्मान भाव था। दीनानाथ मंगेशकर की बलवंत संगीत मंडली के लिए वीर सावरक ने संन्यस्त खड्ग नामक नाटक लिखा था। भारत के स्वतन्त्र होने के सात वर्ष बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गोवा की स्वतंत्रता के लिए सशस्त्र क्रांति की योजना बनाई। इसमें बाबा साहब पुरंदरे, सुधीर फड़के,श्रीकृष्ण भिड़े आदि शामिल थे। इस अभियान में धन संग्रह हेतु लता ने निःशुल्क कार्यक्रम किये थे।

    चीन व पाकिस्तान युद्ध के समय भी उन्होंने ऐसे कार्यक्रम किये थे। पुरष्कार प्राप्त करने के बाद नरेन्द्र मोदी ने लता व दीनानाथ मंगेशकर के साथ ही वीर सावरकर और सुधीर फड़के का भी स्मरण किया। ब्रिटश वायसराय के समक्ष शिमला में दीनानाथ मंगेशकर ने वीर सावरकर के देशभक्ति गीत को संगीत के साथ प्रस्तुत किया था। इसमें अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी गई थी।

    नरेंद्र मोदी ने वर्तमान कार्यों का भी उल्लेख किया। कहा कि देश एक भारत श्रेष्ठ भारत के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। लता जी एक भारत,श्रेष्ठ भारत की मधुर प्रस्तुति की तरह थीं। उन्होंने देश की तीस से ज्यादा भाषाओं में हजारों गीत गाये। आज आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपने अतीत को याद कर रहा है। देश भविष्य के लिए नए संकल्प ले रहा है।

    दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इको सिस्टम में से एक हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास चरितार्थ हो रहा है। भारत दुनिया को योग और आयुर्वेद से लेकर पर्यावरण रक्षा जैसे विषयों पर दिशा दे रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading