Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मैं अस्वस्थ हूं लेकिन बेटी सुभाषिनी को दें अपना आशीर्वाद: शरद यादव

    ShagunBy ShagunOctober 19, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    बेटी सुभाषिनी के लिए अस्‍पताल से शरद यादव ने की जनता से अपील

    देश के कद्दावर नेता शरद यादव ने अपनी बेटी सुभाषिनी के लिए बिहारगंज की जनता से अपील की है कि वे उन्‍हें आशीर्वाद दें। यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि महागठबंधन की उम्मीदवार सुभाषिनी अब सिर्फ मेरी बेटी नहीं है, बल्कि आप सभी की बेटी है जो बिहारीगंज के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेगी। सुभाषिनी को अपने आशीर्वाद के तौर पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबा कर वोट करें और विजयी बनाए और आपकी सेवा करने का मौका दें। मेरे जीवन में सब कुछ मैंने आप लोगों के लिए समर्पित किया है और अब उम्र के इस पड़ाव पर आपकी सेवा के लिए बेटी सुभाषिनी को सौंप रहा हूँ।

    शरद यादव ने कहा – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहा हूं और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हूं। इस पत्र को लिखते समय मैं भावनात्मक भी हूँ और हृदय की गहराइयों से खुश भी, ये बात मैं आप सभी से मिलकर कहना चाहता था लेकिन स्वस्थ होने के चलते पत्र के माध्यम से अपनी बात रख रहा हूँ।

    file photo

    उन्‍होंने कहा कि मैंने अपने जीवन का हर पल मधेपुरा के लोगों के लिए समर्पित किया है और आपके सुख दुख में साथ खड़ा रहा हूँ और मधेपुरा के विकास की सदैव लड़ाई लड़ी है। बिहारीगंज मधेपुरा के विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। बिहारीगंज क्षेत्र में भी कई काम किए गए हैं। इतने काम किए हैं जिनकी व्याख्या करना यहां पर मुश्किल है। पिछले तीन दशकों से जब मैं वर्ष 1991 में मधेपुरा से संसद सदस्य चुना गया तब से आज तक यहां के लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिसमें बिहारीगंज भी शामिल है।

    यादव ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी बेटी सुभाषिनी ने इस बार बिहारीगंज से विधानसभा चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर लड़ने का फैसला किया है। वह शिक्षित है और लोगों की सेवा करने का इरादा रखती है। उन्होंने मेरे संसद चुनाव में प्रचार के दौरान हिस्सा लिया था और लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समय-समय पर मधेपुरा का दौरा भी किया और सेवा करती रही हैं। मुझे भरोसा है कि वह व्यक्तिगत रूप से बिहारीगंज के जनमानस के संपर्क में रहकर कुशल तरीके से लोगों की सेवा करना जारी रखेंगी।

    पिछड़े, दलित, महादलित, अनुसूचित जाति जनजाति और गरीब लोगो के प्रति अपने दिल में विशेष सम्मान रखती हैं और इसलिए मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि वह किसी भी जाति व वर्ग के लोगो के साथ भेदभाव नहीं रखेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading