इंदौर, 21 नवंबर 2018: छत्तीसगढ़ में 72 विधानसभा सीटों के लिए आज दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हुयी। इस मौके पर भारतीय पंचायत पार्टी के अध्यक्ष नरेश यादव ने प्रदेश के सभी मतदाताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।
उन्होंने एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कहा कि हम इन विधानसभा चुनावों में जीतें या हारे, यह अधिक मायने नहीं रखता क्योंकि पार्टी का गठन सत्ता के मकसद से नहीं बल्कि जन सेवा की सोच के साथ हुआ है और हम अगले पांच वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में तत्परता से खड़े रहने के लिए निश्चित रूप से प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश का कोई भी जन मानस अपनी किसी भी समस्या के मद्देनजर हमारे टोल फ्री नंबर 18001001010 या पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर सकता है। हम उनकी समस्या के निवारण के लिए निरंतर उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी विचारधारा पर जो भरोसा जताया है, हम उसका सम्मान करते हैं और प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम इसी प्रकार किसान, मजदूर और गरीबों के हक की आवाज को बुलंद करने में अग्रदूत की भूमिका निभाते रहेंगे।