लखनऊ 28 मई। आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना उपचुनाव हो रही वोटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव में काम कर रहा है और चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलित, मुस्लिम और जाट बहुल इलाकों में ईवीएम में गड़बड़ियां की जा रही हैं। तबस्सुम हसन ने कहा कि हमारी जीत का अंतर कम करने की साजिश हुई है और ईवीएम मशीने खराब की गयी हैं। जबकि बाकी जगहों पर ईवीएम सामान्य चल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत भी की है।
तबस्सुम ने की चुनाव आयोग से शिकायत
आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने चुनाव आयोग में की गई अपनी शिकायत में कैराना लोकसभा के तहत आने वाले गंगोह, नकुड़ और शामली विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्थलों पर ईवीएम के गड़बड़ी होने की शिकायत की गई है। ये क्षेत्र मुस्लिम और दलित बहुल माने जाते हैं।

अखिलेश ने किया ट्वीट: शिकायत तुरंत सुनी जाये
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से ईवीएम -वीवीपैट मशीन के ख़राब होने की शिकायत तुरंत सुनी जानी चाहियें।
उन्होंने लिखा कि हज़ारों ईवीएम में ख़राबी की शिकायतें आ रही हैं। किसान, मज़दूर, महिलाएँ व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं। ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश, इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी।
Nidhi Yadav @nidhiyadav26






