नियामक आयोग ने किया प्रस्ताव खारिज, उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा आम जनता की बड़ी जीत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं लिए गुड न्यूज़ है। बिजली के नए दर की रेट घोषित हो गई है। इसमें पिछले साल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। नियामक आयोग ने बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि बिजली कंपनियों ने 18 से 23 फीसदी तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसके प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया गया है। यूपी में पिछले चार साल से बिजली के रेट नहीं बढ़े है।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि यूपी पहला राज्य बना है जहां पिछले चार साल से बिजली के रेट नहीं बढ़े हैं। हालांकि बिजली कंपनियां हर साल बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव देती है। लेकिन नियामक आयोग उसको खारिज करता जा रहा है। ऐसे में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। नोएडा पावर कंपनी इलाके के बिजली उपभोक्ताओं के रेट में कमी की गई है। यहां बिजली दर में 10 फीसदी की कमी की गई है।







