लखनऊ,15 सितम्बर 2019: ऐ आर टी प्लस सेंटर के जी एम यू, ऐ आर पी, लखनऊ, तथा पी आर ग्रुप के सयुंक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन ट्रामा सेंटर सर्जरी विभाग के ऑडिटोरियम में किया गया। एच आई वी एड्स विषय पर आयोजित इस सेमिनार जन जागरण की आवश्यकता बताई गई। सेमिनार का उद्घाटन सांसद कौशल किशोर जी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि संक्रमित मरीज को बेहतर उपचार मिले उनके साथ मित्रवत व्यवहार करें। टी बी की रोकथाम के लिए जिस प्रकार मरीजो को गोद लेने का अभियान चल रहा है उसी प्रकार एड्स की रोकथाम करने के लिए भागीरथी प्रयास करने होंगे।इसके लिए जन जागरण बहुत ही आवश्यक है।
ट्रामा सर्जरी के प्रमुख डॉ संदीप तिवारी ने कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि लोगों तक एड्स के प्रति सही जानकारी पहुचाएं और बीमारी की रोकथाम में सहयोगी बने। ऐ आर टी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ डी हिमांशु ने कहा कि सरकारी , गैरसरकारी संस्थाओं के अथक प्रयासों से आज लोग स्वतः उपचार कराने आ रहे है। समाज मे भेदभाव कम हो रहा है। लोग मरीजो के साथ सामान्य व्यवहार कर रहे है। डॉ ङी हिमांशु ने सेमिनार में मरीजो के अधिकारों पर विचार व्यक्त किये। कहा कि संक्रमित व्यक्ति को सभी अधिकार प्राप्त है। बीमारी की वजह से भेदभाव नही किया जा सकता। डॉ सौरभ पालीवाल ने कहा कि समाज मे एड्स के प्रति जन जागरूकता को मिशन मोड़ की तरफ लाना होगा। इसके लिए संस्थाओ को लोगो तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुचानी पड़ेगी जिससे इस बीमारी से पीड़ित लोग सरकारी योजनाओं का सौ प्रतिशत लाभ उठा सके। इसके साथ साथ जागरूकता के माध्यम से रोकथाम को बढ़ावा दिया जाए जिससे नए संक्रमण न हो। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण कुमार भरारी ने किया।
तकनीक सत्रों में डॉ सुमन शुक्ला, डॉ एस सी अग्रवाल, डॉ अरुण कुमार, डॉ सुरेंद्र भारती ने उदबोधन डॉ राजीव मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सीतापुर, औरैया, कानपुर, उन्नाव, बलिया इत्यादि जिलों से लोगो ने सहभागिता की इसके अलावा के जी एम यू, लखनऊ विश्वविद्यालय से भी लोगो की सहभागिता रही।






