Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गरीबों की मदद करने के बजाए उन्हें सक्षम बनाएं

    ShagunBy ShagunMay 10, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 690

    जैसा कि हम सभी जानते हैं, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से सतत् विकास के 17 लक्ष्यों की ऐतिहासिक योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक अधिक संपन्न, समर्थ, सक्षम, समतावादी और संरक्षित विश्व की रचना करना है, जिस ओर हमारा भारत भी कदम बढ़ा चुका है। 2030 के भारत के सतत विकास के इन लक्ष्यों के अंतर्गत ऐसे विषय शामिल किए गए हैं, जिनसे हम लम्बे समय से जूझ रहे हैं, जैसे गरीबी, भुखमरी, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, जलवायु, अन्य प्राणियों, जल और पेड़-पौधों की सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि, औद्योगिक विकास तथा अन्य। यदि हम बात करें पहले लक्ष्य यानि शून्य गरीबी की, तो अतीत के साथ ही आज भी हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं, जिनके पास तन पर पहनने के लिए कपड़ा और खाने के लिए रोटी नहीं है। यदि वास्तव में इस लक्ष्य की प्राप्ति करना हमारा उद्देश्य है, तो गरीबों की मदद करने के बजाए उन्हें सक्षम बनाएं, जिससे कि आने वाले समय में वे अपने से ऊँचे ओहदे वाले लोगों के सामने झुककर नहीं, बल्कि गर्व से सीना तानकर खड़े हों। सही मायने में यही उनके लिए सबसे बड़ी मदद होगी।

    अतुल मलिकराम कहते हैं कि 2030 के भारत के लक्ष्य के तहत गरीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि हर एक देशवासी को अपना योगदान देना होगा और हर एक नागरिक को इसके प्रति आज से ही जिम्मेदार होना होगा। हमें यह समझना होगा कि गरीब पहले ही अपनी आर्थिक कमजोरी के बोझ तले दबे हैं, उन्हें सब्सिडी देकर और अधिक लाचार बनने को मजबूर न करें, बल्कि उनके लिए बेहतर चिकित्सा और शिक्षा के ठोस नियम बनाएं जाएं। किसानों की फसलों हेतु भरपूर पानी की प्राप्ति के लिए नहरों आदि का निर्माण कराएं। साथ ही बिजली आदि जैसी समस्याओं का निवारण किया जाए। इस प्रकार की सभी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी करके उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने लायक बनाएं और उनका मनोबल बढ़ाएं।

    अब समय आ गया है कि देश से गरीबी को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए उपरोक्त विषयों के तहत सख्त नियम तथा कानून बनाए जाएं, और इन पर गंभीरता से अमल करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाए। देश का हर एक नागरिक इतना शिक्षित हो कि अपना और अपने परिवार का पेट भरने में सक्षम हो सके। इस प्रकार कोई भी व्यक्ति जरुरत की किसी भी वस्तु के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं होगा, और साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण भी खुशहाली से कर सकेगा। इसके साथ ही किसानों को अपनी मेहनत का पूरा पैसा दिया जाना चाहिए, ताकि वे निर्भर बनने के बजाए समृद्ध बन सकें। एक कानून यह भी हो कि देश में बनाई जा रही इस प्रकार की हर एक योजना का लाभ सबसे पहले गरीबों को मिलना चाहिए, जिससे उनका आत्मबल दोगुना हो सके। इन योजनाओं का बीच में हाथ रोकने या स्वयं लाभ लेने वाले शैतानी तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जानी चाहिए। तब जाकर भारत वर्ष 2030 तक बन सकेगा गरीबी मुक्त देश।

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading